फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister will gift Namo Ghat on Dev Diwali

Varanasi News: देव दीपावली पर मुख्यमंत्री देंगे नमो घाट की सौगात

Sat, 09 Nov 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will gift Namo Ghat on Dev Diwali
होगी भव्य आतिशबाजी, मंडलायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की, 13 नवंबर को परखी जाएगी तैयारियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। देव दीपावली पर 15 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट की सौगात देंगे। यह जानकारी मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने दी। शुक्रवार को अपने कार्यालय में देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि इस बार देव दीपावली पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नमो घाट पर होगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दीप प्रज्वलित करके देव दीपावली आयोजन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद सभी अतिथि व गणमान्य लोग दीप प्रज्वलित करेंगे तथा क्रूज बोर्डिंग के उपरांत देव दीपावाली का आयोजन देखेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नमो घाट पर अलग से भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी होगा। 12 से 14 नवंबर तक काशी गंगा महोत्सव अस्सी घाट पर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देव दीपावली पर पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि रखते हुए गंगा में नावों का संचालन विशेष सतर्कता के साथ किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अलग-अगल जिम्मेदारी दी। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को आगामी 13 नवंबर तक पूरा करने को कहा। साथ ही उसी दिन शाम तक रिहर्सल करके तैयारियों को जांचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि नगर निगम घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, जमी सिल्ट हटाने, लाइटिंग की उचित व्यवस्था कराएं। पूरे शहर में लाइटिंग के साथ गालियों में भी लाइटिंग के उचित प्रबंधन करें। शहर के विभिन्न प्रसिद्ध स्थानों, कुंडों, तालाबों आदि की भी उचित साफ-सफाई, साज-सजावट कराएं। जलनिगम सीवर लीकेज कोई हो तो उसको तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराएं। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी एस राजलिंगम, अपर पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल मौजूद रहे।

देव दीपावली के दिन इनपर विशेष ध्यान
प्रोजेक्शन शो का आयोजन चेत सिंह घाट
आतिशबाजी का आयोजन विश्वनाथ मंदिर के सामने

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए घाटों पर सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बाथिंग जेटी
लोकल पुलिसिंग, ट्रैफिक, फायर, एंबुलेंस, भीड़ के उचित नियंत्रण तथा उचित जगहों पर माइक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed