फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chief minister mahanth adityanath have special relation with kashi

सीएम महंत आदित्यनाथ का काशी से है खास रिश्ता,जानिए क्या

Mon, 20 Mar 2017 05:22 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 20 Mar 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
chief minister mahanth adityanath have special relation with kashi
योगी आदित्यनाथ
प्रदेश के नए मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ का वाराणसी से बड़ा खास रिश्ता है। उनके गुरु महंत अवैद्नाथ के समय से यह रिश्ता बना हुआ है। वाराणसी के मैदागीन स्थित गोरखनाथ मंदिर से महंत आदित्यनाथ का खास जुड़ाव है। यह मंदिर गोरक्षपीठ से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


महंत आदित्यनाथ जब भी वाराणसी आते हैं तो इस मंदिर में जरूर आते हैं। महंत आदित्यनाथ के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर मंदिर में भी हर्ष का माहौल है। पीठ के साधु-संतों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई थी।  मंदिर के प्रबंधक योगी राजनाथ ने बताया कि वह यहां गत वर्ष नवम्बर में आए थे।
विज्ञापन


बाबा का दर्शन-पूजन किया था। उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ भी यहां कई बार आए थे। उन्होंने बताया  कि आदित्यनाथ कहते हैं कि संतो के त्याग से ही अच्छे और बेहतर समाज का विकास होता है। इसलिए उन्हें हर परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक ने कहा कि देश व प्रदेश के विकास व शासन को चलाने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को हमेशा चुस्त रहना होता है। इस मंदिर के अलावा काशी के तमाम संत समाज में महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed