{"_id":"6753532951ff36af60067054","slug":"chief-minister-inaugurated-11-led-screens-at-kashi-vishwanath-dham-varanasi-news-c-20-noi1138-814650-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में 11 एलईडी स्क्रीन का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में 11 एलईडी स्क्रीन का किया अनावरण
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम में 11 एलईडी स्क्रीन का किया अनावरण
- अब मंदिर के बाहर से भी दर्शन कर सकेंगे, प्रसाद काउंटर, लॉकर रूम देख सकेंगे
- मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की, कालभैरव मंदिर जाकर दर्शन किए
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम बाबा विश्वनाथ धाम में लगवाई गईं 11 एलईडी स्क्रीन का अनावरण किया। इसके जरिये दर्शन-पूजन और आरती का सजीव प्रसारण किया जाएगा। मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर भी स्क्रीन लगी है। अब मंदिर के बाहर से भी बाबा के दर्शन मिल जाएंगे। लॉकर रूम, प्रसाद काउंटर देखे जा सकेंगे। हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिल जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर काशी आए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की, फिर बाबा कालभैरव के दर्शन करने पहुंच गए। इसके बाद बाबा विश्वनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री शनिवार को पिंडरा में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में भी हिस्सा लेंगे, फिर स्वर्वेद महामंदिर के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सड़क, कज्जाकपुरा ओवरब्रिज और गोदौलिया रोपवे स्टेशन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही महाकुंभ से पहले काशी में होने वाली तैयारियों की समीक्षा की।
काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने 11 एलईडी स्क्रीन का अनावरण किया। एलईडी स्क्रीन एक्सिस बैंक के सहयोग से लगी है। इस मौके पर बैंक की अध्यक्ष अर्निका दीक्षित, मुख्य विपणन अधिकारी अनूप मनोहर, क्षेत्रीय शाखा बैंकिंग प्रमुख (नार्थ) श्रीकेश पी, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, काशी विश्वनाथ मंदिर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने देर रात आजमगढ़-वाराणसी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य देखा है।