फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Justice of High Court visited Mother Vindhyavasini

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

Fri, 18 Jun 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Justice of High Court visited Mother Vindhyavasini
विंध्य धाम में दर्शन करते हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमू‌र्ति संजय यादव। (नीले टी शर्ट और स?
विंध्याचल। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव ने शुक्रवार की देर शाम मां विंध्यवासिनी का विधिवत चरण पूजन किया। शुक्रवार को साढ़े सात बजे वे सपरिवार विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। दर्शन के पूर्व जनपद न्यायाधीश लालचंद गुप्ता के साथ ही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। शाम की आरती के दौरान दर्शन करने मंदिर पहुंचे तो सर्वप्रथम झांकी पर खड़े होकर मां की दिव्य आरती का दीदार किया। फिर मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजन अर्चन किया। दर्शन पूजन का कार्य राज मिश्र ने कराया। मां विंध्यवासिनी दर्शन के बाद वे मां अष्टभुजा दर्शन के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रभात राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed