फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chicken not find at markets and shops due to bird flu in varanasi

कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का असर, बाजारों के साथ होटल-रेस्टोरेंट से मुर्गा गायब

Wed, 26 Feb 2020 05:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Feb 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Chicken not find at markets and shops due to bird flu in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर

पहले कोरोना वायरस और अब बर्ड फ्लू के चलते शहर के मुर्गा की दुकानों पर सन्नाटा छा गया है। पोल्ट्री फार्मों पर मुर्गा तैयार है लेकिन खरीदारी को कोई आगे नहीं आ रहा। जिले के 160 पोल्ट्री फार्मों पर मुर्गा पड़े हुए हैं लेकिन दुकानदार आर्डर नहीं दे रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में मुर्गा की दुकानों पर बिक्री भी घट गई है। पहले जहां 150 से 160 रुपये किलो में चिकन बिकता था तो वहीं अब 110-120 रुपये किलो बेचने पर भी ग्राहक नहीं लेने नहीं आ रहे।

विज्ञापन


कहीं न कहीं लोगों के मन में बर्ड फ्लू को लेकर भय व्याप्त है। शहर में करीब 60 फीसदी मुर्गा की बिक्री घट गई है। बेनिया, नई सड़क, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, भेलूपुर, लंका, सुंदरपुर, चितईपुर, मंडुवाडीह और वरूणापार इलाकों के अधिकतर मुर्गा की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शहर में लगभग 20 क्विंटल से अधिक चिकन की बिक्री होती है। बर्ड फ्लू के चलते कारोबार 60 फीसदी घट गया है।
विज्ञापन

  
सफेद मुर्गा से तौबा, लाल पर अधिक जोर
शहर के मुर्गा की दुकानों पर चिकन की बिक्री तो घटी है लेकिन कहीं न कहीं कुछ ऐसे भी ग्राहक है तो सफेद यानि की पोल्ट्री फार्म वाले मुर्गा नहीं लेकर बल्कि लाल मुर्गा को अधिक तवज्जों दे रहे हैं। सफेद मुर्गा का मीट 120 रुपये किलो और खड़ा लाल मुर्गा 140 रुपये में मिल रहा है। सुंदरपुर के मुर्गा विक्रेता शमीम अंसारी के अनुसार सफेद मुर्गा कम और लाल मुर्गा अधिक बिक रहा है। हालांकि इधर कुछ दिनों से मुर्गा की ब्रिकी घट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल-ढाबों से लेकर चिकन बिरयानी तक की घटी बिक्री 
शहर के विभिन्न इलाकों सहित हाईवे किनारे होटल व रेस्टारेंट में भी लोगों ने मीट-मुर्गे से तौबा कर दी है। फ्राई व चिकन बिरयानी भी प्रभावित है। शहर में चिकन बिरयानी की दुकानों पर बिक्री प्रभावित है। लंका, मदनपुरा, नई सड़क, चेतगंज और सिगरा सहित कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास और अर्दली बाजार में चिकन बिरयानी, मुरादाबादी, हैदराबादी बिरयानी की कई दुकानें हैं। यहां पर पहले जैसी बिक्री नहीं रह गई है।

मटन-मछली की मांग अधिक
चिकन की बिक्री घटी है तो वहीं मटन व मछली की मांग अधिक हो गई है। 540-580 रुपये प्रति किलो मटन और 120 से 250 रुपये किलो तक विभिन्न प्रजातियों की मछली बिक रही हैं। सुंदरपुर और चौकाघाट सहित अन्य इलाकों में लगने वाली मछली मंडी में कोई कमी नहीं आई है।

खुले में बिक रहा मीट
स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग की ओर से मीट मुर्गा की दुकानों पर विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। कुछ दिनों तक तो नियमों का पालन हुआ लेकिन अब एक बार फिर स्थिति जस की तस हो गई है। बिना कपड़े और शीशे से ढके हुए खुले में मीट-मुर्गा बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed