फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chicken biryani iftar served on a motorboat in the Ganges, bones thrown; 14 accused arrested

Varanasi: गंगा में मोटरबोट पर बिरयानी की इफ्तारी करने वाले भेजे गए जेल, गिरफ्तारी पर पुलिस से उलझे थे आरोपी

Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
सार

पुलिस जब आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो वे उलझ पड़े और मारपीट करने पर उतारू होने लगे। पंचगंगा घाट के सामने का यह मामला 16 मार्च की शाम का है। 

विज्ञापन
Chicken biryani iftar served on a motorboat in the Ganges, bones thrown; 14 accused arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में गंगा में चिकन बिरयानी की इफ्तारी करने वालों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस जब आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो वे उलझ पड़े और मारपीट करने पर उतारू होने लगे। पंचगंगा घाट के सामने का यह मामला 16 मार्च की शाम का है। 

विज्ञापन


पुलिस को पता चला था कि पंचगंगा घाट के सामने गंगा में 16 मार्च की शाम मोटरबोट पर चिकन बिरयानी की इफ्तारी की गई और हड्डियां गंगा में फेंकी गईं। मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सुबह गायघाट से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और गंगा में प्रदूषक अवशेष फेंकने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोटरबोट मालिक और चालक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज हुई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से नोकझोंक की है। ऐसी घटना पहली बार हुई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपियों में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी मो. अव्वल, अजाद अली, मो. समीर, औसानगंज राजापुरा निवासी मो. अहमद उर्फ राजा, बलुवावीर आदमपुर निवासी नूर इस्माइल, मदनपुरा निवासी मो. फैजान, मो. अहमद, मो. तहसीम, महफूज आलम, मो. तौसीफ अहमद, आमिर कैफी, नेहाल अफरीदी, मो. अनस और दानिश सैफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की गई। इसमें मोटरबोट पर गंगा में इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया। पता चला कि चिकन बिरयानी खाने के बाद प्रदूषक अवशेषों को गंगा में फेंक कर धर्म विशेष के लोगों को आहत करने का प्रयास किया गया। धार्मिक, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हुई। इस मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

पुलिस को सूचना मिली कि इफ्तार पार्टी में शामिल सभी आरोपी गायघाट की तरफ जा रहे हैं। पुलिस की टीमें पहुंचीं और वायरल वीडियो से फोटो मिलान कर तस्दीक कराई जाने लगी। इस बीच आरोपी पुलिस की टीम से उलझ गए। नोकझोंक करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। बाद में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को एसीजेएम की अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

प्राथमिकी में नाम बढ़ाए गए
एसीपी के मुताबिक, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इन सबके नाम प्राथमिकी में दर्ज किए जा चुके हैं।


इफ्तार एक शुद्ध धार्मिक कार्य है। यह पिकनिक नहीं है। इफ्तार के बाद तुरंत मगरीब की नमाज जरूरी है। आरोपियों ने इस्लाम का बदमान करने का मौका दिया है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। 
- एसएम यासीन, सचिव, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed