{"_id":"5e5a56f28ebc3ef3ab7e1e47","slug":"chicken-and-egg-fair-held-in-maldahiya-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाव से खाइए चिकन और अंडा नहीं है बर्ड फ्लू और कोरोना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाव से खाइए चिकन और अंडा नहीं है बर्ड फ्लू और कोरोना का खतरा
Sat, 29 Feb 2020 06:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 29 Feb 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
मेले में लगे स्टॉल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले कोरोना वायरस और अब बर्ड फ्लू के चलते वाराणसी शहर में मांसाहार की दुकानों पर छाये सन्नाटे को शनिवार को पोल्ट्री फार्मों व्यवसायियों ने अनोखे अंदाज में खत्म किया। व्यवसायियों की समिति पूर्वांचल पोल्ट्री समिति की ओर से मलदहिया पानी की टंकी के पास चिकन और अंडा मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
मेले में मांसाहार और अंडे के जायकेदार लजीज खानों की स्टॉल लगवाई गई जिसमें लोगों को जानकारी देने के साथ इन व्यंजनों का स्वाद भी चखाया गया। मेला के मुख्य अतिथि जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी ने कहा कि भारतीय पोल्ट्री उत्पाद पूर्ण रूप से स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। यही वजह है केंद्र सरकार ने इस कोरोना और बर्ड फ्ल वायरस से मुक्त आहार माना है। उन्होंने लोगों को अफवाहों और भ्रमों से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन