फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhattisgarh State Foundation Day will be celebrated tomorrow at Sanskrit University in Varanasi

वाराणसी: संस्कृत विवि में कल मनेगा छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस, सजेगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच

Sat, 31 Oct 2026 07:42 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 31 Oct 2026 07:42 AM IST
सार

संस्कृत विश्वविद्यालय में कल छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस मनेगा। इस दौरान भाषण, प्रश्नोत्तरी, रंगोली एवं प्रदर्शनी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच सजेगा। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh State Foundation Day will be celebrated tomorrow at Sanskrit University in Varanasi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें विविध शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत, भौगोलिक विशेषताओं एवं विकास यात्रा से परिचित कराना है।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक देश के 17 राज्यों के स्थापना दिवस विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मनाए जाने हैं। इसी क्रम में इस विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों एवं विशिष्टताओं पर आधारित लघु वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) तैयार कर उसका प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं अन्य विशिष्ट विरासतों का समग्र परिचय प्रस्तुत किया जाएगा। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ की सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक विशेषताओं पर भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा राज्य की विशिष्टताओं पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता होगी। राज्य की सांस्कृतिक एवं भौगोलिक विशेषताओं को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, सामाजिक परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत को अभिव्यक्त करने वाला विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गीत, वादन एवं लघु नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए छात्र कल्याण संकाय प्रमुख आचार्य प्रो. शैलेश कुमार मिश्र को नोडल अधिकारी और डॉ. रविशंकर पांडेय को सह-नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed