{"_id":"654361c5b6cd55563808f6ee","slug":"chhath-special-train-due-to-diwali-and-chhath-booking-of-vande-bharat-special-train-is-full-now-seats-are-n-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: दीपावली और छठ के चलते वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की बुकिंग फुल, अब नहीं मिल रही सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: दीपावली और छठ के चलते वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की बुकिंग फुल, अब नहीं मिल रही सीटें
Thu, 02 Nov 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 02 Nov 2023 02:18 PM IST
सार
नई दिल्ली से पीडीडीयूनगर होकर पटना जाने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में 150 के ऊपर वेटिंग पहुंच गई है। इसका संचालन 11 से 18 नवंबर के बीच होना है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ पर महानगरों से घर लौटने वालों की राह आसान नहीं होगी। अधिकतर ट्रेनों में सीटें वेटिंग हैं। नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर से शुरू होनी है, लेकिन अभी से सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली से पीडीडीयूनगर होकर पटना जाने वाली वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में 150 के ऊपर वेटिंग पहुंच गई है। इसका संचालन 11 से 18 नवंबर के बीच होना है। उत्तर रेलवे नई दिल्ली के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 02252/02251 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (06 फेरे) के लिए चलाई जा रही है। 02252 नई दिल्ली-पटना ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 7.25 बजे खुलेगी और शाम 7:00 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन 12, 15 व 17 नवंबर को पटना स्टेशन से सुबह 7.30 बजे खुलेगी और उसी दिन शाम 7:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन, बक्सर व आरा स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन के मुख्य आरक्षण केंद्र के कर्मियों के अनुसार त्योहार में शुरू हुई स्पेशल ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। किसी भी श्रेणी में नवंबर तक टिकट नहीं है। 04066 आनंद विहार-पटना के सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं। 04060 जयनगर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के थर्ड एसी में 50 के ऊपर वेटिंग और स्लीपर में सीटें नहीं हैं। ट्रेन संख्या 01654 जम्मू-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में नवंबर तक वेटिंग टिकट है। 0480 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल ट्रेन में छह, नौ, 11, 13, 16, 18, 23, 26 नवंबर को वेटिंग टिकट हैं। 12876 नीलांचल एक्सप्रेस, 12383 पूर्वां एक्सप्रेस और 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में भी सीट नहीं है।
विज्ञापन
मुंबई से भी आसान नहीं है राह, अधिकतर ट्रेनों के कोच जगह नहीं
रेल कर्मियों के अनुसार 01027 दरभंगा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, 01025 दरभंगा-बलिया स्पेशल ट्रेन, 01053 एलटीटी-बनारस स्पेशल ट्रेन के एसी और स्लीपर कोच में वेटिंग है। कुछ तिथियों में स्लीपर कोच में टिकट नहीं दिख रहा है। 18610 एलटीटी-रांची एक्सप्रेस, 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस के एसी और स्लीपर क्लास में सीटें नहीं हैं।