फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath Puja 2022 Today women will offer arghya to the setting sun, decoration of ponds

Chhath Puja 2022: आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी महिलाएं, जानिए वाराणसी में संध्या अर्घ्य का शुभ समय

Sun, 30 Oct 2022 07:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 30 Oct 2022 07:22 AM IST
सार

रविवार शाम महिलाएं घाट पर डूबते सूरज को अर्घ्य देंगी। वहीं, सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। एक तरफ खरना की रस्म पूरी की गई। उसके बाद ठेकुआ बनाने का क्रम शुरू हो गया। साथ ही नाते-रिश्तेदार को प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन
Chhath Puja 2022 Today women will offer arghya to the setting sun, decoration of ponds
छठ - फोटो : Self

विस्तार

खरना क भोग लगाके हमके सौभाग्य दे दा... जैसे पारंपरिक लोक गीतों के बीच छठ पूजा का उल्लास चरम पर है। शनिवार को छोटी छठ पूजा के रूप में खरना के साथ महिलाओं ने पुत्र व पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-शांति के लिए 36 घंटे के निर्जल व्रत की शुरुआत की। इससे पूर्व महिलाओं ने गन्ने के रस से बनी चावल की खीर और चावल का पिट्ठा व घी चुपड़ी रोटी बनाई, जिसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।  रविवार शाम महिलाएं घाट पर डूबते सूरज को अर्घ्य देंगी। वहीं, सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 

विज्ञापन

बरेका के सूर्य सरोवर और शहर के अन्य कुंडों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। घाट की सफाई की गई, जहां श्रद्धालुुओं ने वेदियां बनाईं। आज व्रती महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगी। ऐसे में गंगा घाटों के साथ शहर के कुंडों, तालाब व सरोवरों की सजावट की गई है। घरों में हौज तो कुछ घरों में स्वीमिंग पूल में आयोजन होंगे। व्रती महिलाएं परिवार की खुशहाली व सुख समृद्धि के लिए पूजा करेंगी। 
विज्ञापन


बनने लगा ठेकुआ
एक तरफ खरना की रस्म पूरी की गई। उसके बाद ठेकुआ बनाने का क्रम शुरू हो गया। साथ ही नाते-रिश्तेदार को प्रसाद वितरण किया गया। माधोपुर निवासी सुमन सिंह के घर लोग देर शाम तक प्रसाद ग्रहण करने आते रहे। सुमन ने बताया कि यह सौभाग्य की बात है और हमारी कोशिश होती है कि सभी तक प्रसाद पहुंचे। इस दौरान किरन, रीता, विनीता सिंह ने भी विधिविधान से पूजा की रस्में पूरी कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Puja 2022 Today women will offer arghya to the setting sun, decoration of ponds
जानें अपने शहर में संध्या अर्घ्य का समय - फोटो : amar ujala
छठ पूजा: संध्या अर्घ्य का समय 
छठ पूजा का तीसरा दिन ( 30अक्तूबर 2022)
(संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय: सायं  5:38 पर 

आपके शहर में सायंकालीन अर्घ्य का मुहूर्त 
शहर  संध्या अर्घ्य का समय
दिल्ली  सायं 05:38 मिनट पर
कोलकाता सायं 05:00 बजे
मुंबई  सायं 06:06 मिनट पर
चेन्नई  सायं 05 :43 मिनट पर
पटना  सायं 05: 10 मिनट पर
रांची  सायं  05:12 मिनट पर
लखनऊ सायं 05:25 मिनट पर
जयपुर  सायं 05:46 मिनट पर
भोपाल  सायं 05:43 मिनट पर
रायपुर  सायं 05:29 मिनट पर
देहरादून  सायं 05: 32 मिनट पर
नोएडा  सायं 05: 37 मिनट पर
वाराणसी सायं 05:19 मिनट पर

Chhath Puja 2022 Today women will offer arghya to the setting sun, decoration of ponds
छठ पूजा - फोटो : amar ujala
सूर्य देव को अर्घ्य देने की विधि 
  • छठ पूजा में सूर्यदेव और छठी मइया की पूजा की जाती है। 
  • षष्ठी तिथि पर सभी पूजन सामग्री को बांस के डाले और सूप में रख लें। 
  • अब डाला लेकर नदी, तालाब या किसी घाट पर जाएं। 
  • इसके बाद नदी, तालाब, घाट या किसी जल में प्रवेश करके मन ही मन सूर्य देव और छठी मैया को प्रणाम करें। 
  • अब ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
  • सूर्य को अर्घ्य देते समय "एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर" मंत्र का उच्चारण करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed