{"_id":"618688f2d69e9a75fe4e8f7f","slug":"chhath-pooja-special-train-will-run-for-surat-and-mumbai-in-will-also-stop-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे: छठ के मद्देनजर सूरत और मुंबई से चलेंगी विशेष ट्रेनें, वाराणसी में भी होगा ठहराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय रेलवे: छठ के मद्देनजर सूरत और मुंबई से चलेंगी विशेष ट्रेनें, वाराणसी में भी होगा ठहराव
Sun, 07 Nov 2021 10:32 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:32 AM IST
सार
सूरत और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक दिन के लिए किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09473 सूरत-दानापुर सोमवार सुबह छह बजे से चलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे प्रशासन की ओर छठ के मद्देनजर सूरत और मुंबई से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन एक दिन के लिए किया जाएगा। ठहराव वाराणसी में भी होगा। ट्रेन संख्या 09473 सूरत-दानापुर का संचालन सोमवार सुबह छह बजे किया जाएगा। जो सूरत से सुबह 6.30 बजे चलकर भरूच, बड़ोदरा, गोधरा, कोटा, आगरा फोर्ट, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या होते हुए वाराणसी फिर यहां से अगले दिन 7.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 09471 मुंबई सेंट्रल-दानापुर वातानुकूलित आरक्षित स्पेशल रविवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10.30 बजे चलकर बोरेवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन होते हुए वाराणसी से सुबह आठ बजे दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेनों में बढ़ी भीड़, टिकट के लिए मारामारी
छठ पूजा और दीवाली की वापसी भीड़ के कारण सभी ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। महानगरों के लिए चलने वाली ट्रेनों वेटिंग की संख्या दो सौ से अधिक है और यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। कोरोना काल में कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। लॉकडाउन खुलने के बाद रेलवे ने ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया। साथ ही बिना कंफर्म टिकट के यात्रा न करने की रोक लगा दी।
विज्ञापन
गोदान एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व कैफियात एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से यात्री परेशान हैं। इनमें दो सौ तक वेटिंग चल रही है। तत्काल टिकट ही लोगों के लिए सहारा बना हुआ है। यात्री तत्काल टिकट के लिए सुबह से ही लाइन में लगे रहते हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। इससे दलाल सक्रिय हो गए हैं। फर्जी साफ्टवेयर की मदद से वे टिकट बना रहे हैं।

रेलवे काउंटर का क्लर्क जब तक यात्री का नाम और पता भरकर पूछताछ करता है। तब तक नेट पर 80 से 90 फीसद कंफर्म टिकट बुक हो जाते हैं। एजेंट, अपने रिश्तेदार, दोस्त और अन्य के नाम पर मेल आईडी के जरिए आईआरसीटीसी की आईडी बनाते हैं। एक आईडी से एक माह में अधिकतम छह तत्काल टिकट बनती हैं, लेकिन यदि 100 आईडी होती हैं तो 600 टिकट बनती हैं। मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार का कहना है कि त्योहारों के कारणों ट्रेनों में अधिक भीड़ हो रही है। तत्काल टिकट भी अधिक नहीं बुक हो रहे जिससे यात्रियों को समस्याएं आ रही है।