Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath is not just a worship of the Sun, it is also a vibrant celebration of womens experiences and folk culture.

Varanasi News: छठ केवल सूर्योपासना नहीं, स्त्री-अनुभव और लोकसंस्कृति का जीवंत उत्सव भी

Sun, 15 Nov 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Chhath is not just a worship of the Sun, it is also a vibrant celebration of womens experiences and folk culture.
वाराणसी। एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड की सहायक प्रोफेसर आकांक्षा यादव को वर्ष 2025 में छठ पर्व पर उनके शोधप्रबंध के लिए पीएचडी की उपाधि मिली। उनके शोध में छठ को केवल सूर्य की आराधना नहीं, बल्कि स्त्री-अनुभवों, सामुदायिक एकजुटता, लोकज्ञान, खाद्य संस्कृति और सामाजिक संबंधों का जीवंत उत्सव बताया गया है। यह अध्ययन भारतीय लोकजीवन, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के इस विशिष्ट पर्व के अनेक आयामों को उजागर करता है।
विज्ञापन

शोध में छठ को एक जीवंत सामाजिक-सांस्कृतिक परंपरा के रूप में समझने का प्रयास किया गया है। इसके लिए बिहार के पटना और मुंगेर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी तथा झारखंड के साहिबगंज में नृवंशविज्ञानात्मक क्षेत्रकार्य किया गया। इसमें व्रतियों और स्थानीय समुदायों के अनुभवों, लोकविश्वासों तथा अनुष्ठानों का गहन अध्ययन शामिल है। शोध में ''जीवित धर्म'' की अवधारणा के आधार पर छठ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का विश्लेषण किया गया। इसमें सूर्योपासना, षष्ठी देवी से जुड़ी मान्यताओं और मुंगेर के कष्टहरणी घाट से संबंधित सीता की लोककथा जैसी उत्पत्ति-कथाओं को भी समझा गया। छठ चार दिनों का पर्व है, जिसमें व्रती लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। शोध में इन अनुष्ठानों के धार्मिक अर्थों के साथ शारीरिक अनुशासन और प्रकृति से मानव के संबंधों को भी देखा गया।
विज्ञापन


महिलाओं के अनुभव और सांस्कृतिक महत्व
शोध का एक प्रमुख पक्ष महिलाओं और उनके धार्मिक अनुभवों पर केंद्रित है। उनके धार्मिक श्रम, शारीरिक तपस्या और अनुष्ठानिक नेतृत्व के साथ मनौती की परंपरा का अध्ययन किया गया है। संतान, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि की आकांक्षाओं से जुड़ी मनौतियों में आस्था और कृतज्ञता के भाव अभिव्यक्त होते हैं। कोसिया और दंडवत जैसी परंपराएं व्यक्तिगत विश्वास को सामुदायिक अनुभव में बदलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध का व्यापक प्रभाव
शोध में ठेकुआ, कसार और बांस के सूप जैसी वस्तुओं की सांस्कृतिक महत्ता का विश्लेषण किया गया है। डोम समुदाय सहित विभिन्न जातियों एवं पेशागत समूहों की भूमिका तथा पारंपरिक अनुष्ठानिक अर्थव्यवस्था को भी समझा गया। 13 नवंबर 2026 को ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम में आकांक्षा यादव ने अनुष्ठानिक वस्तुओं, सांस्कृतिक स्मृति और पीढ़ीगत लोकज्ञान के संबंधों पर एक शोधपत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed