{"_id":"6af6f29109b8d1a1e9058908","slug":"chhath-in-kashi-municipal-commissioner-directs-that-ghats-be-cleaned-jetties-installed-and-changing-rooms-set-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी में छठ की तैयारी: नगर आयुक्त बोले- घाटों पर साफ-सफाई के साथ जेटी लगवाएं, चेंजिंग रूम भी बनवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में छठ की तैयारी: नगर आयुक्त बोले- घाटों पर साफ-सफाई के साथ जेटी लगवाएं, चेंजिंग रूम भी बनवाएं
Fri, 13 Nov 2026 04:50 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:50 PM IST
सार
नगर आयुक्त ने छठ पूजा की तैयारियों को परखा और जरूरी निर्देश दिए। पाथवे से गुमटियों को हटाने, छुट्टा पशुओं को पकड़ने, नमो घाट से रामनगर तक रोशनी पर जोर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
घाटों पर छठ की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। घाटों पर साफ-सफाई के साथ जेटी लगाने से लेकर चेंजिंग रूम बनवाने को कहा। इसके अलावा पाथवे से गुमटियों को हटाने, छुट्टा पशुओं को पकड़ने, नमो घाट से रामनगर तक बेहतर रोशनी पर जोर दिया।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने अस्सी घाट, नया अस्सी घाट, रविदास घाट, सामने घाट से लेकर विश्व सुंदरी पुल और रामनगर स्थित बलुआ घाट (कच्चा व पक्का घाट) तक का निरीक्षण किया। अस्सी घाट पर स्मार्ट सिटी की ओर से जेटी लगाने के निर्देश दिए। कहा कि पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम का निर्माण तत्काल कराया जाए। नमो घाट से लेकर सामने घाट और रामनगर के बलुआ घाट तक घाटों पर निरंतर उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
अस्सी घाट, नया अस्सी घाट व अन्य कच्चे घाटों पर मिट्टी की लेवलिंग और ड्रेसिंग कराने को कहा। कच्चे घाटों पर दलदल वाले स्थानों पर सूखी मिट्टी और बालू की बोरियां डालकर मार्ग को व्यवस्थित करने को कहा। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
सेल्फी पॉइंट बनवाएगा नगर निगम
नगर आयुक्त ने बताया कि घाटों पर छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाओं वाले सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। नया अस्सी घाट पर हॉर्टिकल्चर विभाग को विशेष कार्य कराए जाएंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत फ्लोटिंग बैरिकेडिंग का कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने पर जोर
निरीक्षण के दौरान यह बात भी सामने आई कि घाटों के किनारे कुछ स्थानों पर पशु घूम रहे हैं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि छठ महापर्व के मद्देनजर घाटों पर लगातार पशु वाहन तैनात किए जाएं, जो छुट्टा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं। इसके अलावा, अस्सी घाट से लेकर नया अस्सी घाट तक पाथवे पर लोहे और लकड़ी की गुमटियों के जरिये किए गए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

रेलवे काॅलोनी में अस्थायी कुंड, बरेका कैंपस में सूर्य सरोवर तैयार
छठ पूजा को लेकर रेलवे काॅलोनी से लेकर बरेका कैंपस तक तैयारियां तेज हो गई हैं। लहरतारा स्थित इंद्रप्रस्थ रेलवे काॅलोनी में अस्थायी कुंड बनाया गया है। डीआरएम आशीष जैन ने इसका उद्घाटन किया। वहीं, बरेका कैंपस में सूर्य सरोवर की सफाई का काम पूरा होने के बाद अब रंग बिरंगी बत्तियों से सजावट की जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका प्रशासन की ओर से छठ महापर्व को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कराई जा रही हैं। दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं रविवार शाम और सोमवार की सुबह अर्घ्य देंगी।