फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath 2021: First Arghya will be given to sun devotees gather at ghat-kunds in varanasi

वाराणसी में छठ की तैयारी: अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य, घाट-कुंडों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु

Wed, 10 Nov 2021 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 01:33 PM IST
सार

वाराणसी में घाट तैयार हो गए हैं और कुंड और तालाबों पर आधी अधूरी तैयारी हुई है। कुंडों में साफ पानी नहीं दिखा तो कई जगहों पर सफाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
Chhath 2021: First Arghya will be given to sun devotees gather at ghat-kunds in varanasi
सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में डाला छठ पर कुंडों और तालाबों पर आधी अधूरी तैयारी के बीच अर्घ्य दिया जाएगा। किसी कुंड में पानी नहीं है तो कहीं, समुचित सफाई व्यवस्था नहीं दिखी। चार दिवसीय महापर्व के तीसरे दिन बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। शहर के जिन कुंडों पर डाला छठ पर सूर्योपासना होती है, वहां समुचित तैयारी नहीं दिखी।

विज्ञापन


नगर निगम से साफ-सफाई का दावा किया, लेकिन श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिहाज से कई खामियां दिखीं। पंचकोशी रोड आदित्यनगर तालाब पर छठ पूजा के निमित्त कामचलाऊ साफ-सफाई की गई थी, लेकिन तालाब में पानी ही नहीं दिखा। शाम को मशीन लगाकर तालाब में पानी भरा जा रहा था।
विज्ञापन


लक्ष्मी पुल तालाब पर सफाई कराई गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होने के मद्देनजर अन्य इंतजाम नदारद थे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि घाटों और कुंडों पर छठ पूजा से जुड़ी साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath 2021: First Arghya will be given to sun devotees gather at ghat-kunds in varanasi
सूर्य सरोवर को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया - फोटो : अमर उजाला

 सूर्य सरोवर को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया 
बरेका का सूर्य सरोवर छठ के व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार है। छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सरोवर के चारों ओर रंग बिरंगे झालरों से आकर्षक सजावट की है। छठ पूजनोत्सव के अंतर्गत खरना पूजा हुई। बरेका प्रशासन की तरफ से समिति के संयोजक, संरक्षक रामजन्म चौबे, प्रदीप कुमार व समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर ओझा, महामंत्री अनूप तिवारी, कोषाध्यक्ष गणेश, कमलेश कुमार  के उपस्थिति में  सूर्य सरोवर के शुद्धिकरण का कार्य संपन्न हुआ। सुरक्षा के लिए स्काउट गाइड, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, रेलवे पुलिस, सिविल डिफेंस, एंबुलेंस के जवान तैनात रहेंगे। यहां तीन गेट से प्रवेश होंगे।

Chhath 2021: First Arghya will be given to sun devotees gather at ghat-kunds in varanasi

घर से घाट तक उत्सव का माहौल, बनने लगे प्रसाद 
छठ पर घर से लेकर घाट तक उत्सव का माहौल दिख रहा है। व्रती महिलाओं ने घाटों पर वेदी बनाकर पूजा अर्चना शुरू कर दी है। वहीं घरों में प्रसाद बनने लगे हैं। हर तरफ छठ के गीत सुनाई दे रहे हैं। महिलाएं छठ मईया से सुख, समृद्धि और शांति की कामना कर रही हैं। सोमवार को नहाय-खाय के बाद मंगलवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया। इसमें गुड़ चावल से बनी खीर खाकर व्रती महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया। चारों तरफ आस्था और उल्लास का माहौल देखते बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed