फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhapra-Lucknow Vande Bharat special train will pass through Cantt.

Varanasi News: कैंट होकर गुजरेगी छपरा-लखनऊ वंदे भारत स्पेशल ट्रेन

Thu, 10 Oct 2024 03:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Chhapra-Lucknow Vande Bharat special train will pass through Cantt.
25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक ट्रेन का होगा संचालन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। छपरा-लखनऊ के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक होगा। यह ट्रेन सुल्तानपुर, कैंट, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर में रुकेगी। ट्रेन संख्या 02270 लखनऊ-छपरा वंदेभारत स्पेशल लखनऊ स्टेशन से दोपहर 2.15 बजे खुलेगी और 6.30 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। गाजीपुर सिटी पर 7.33 बजे, बलिया में 8.23 बजे, सुरेमनपुर में 8.55 बजे और रात 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 02269 वंदे भारत स्पेशल छपरा से रात 11 बजे खुलेगी और सुरेमनपुर में 11.35 बजे, दूसरे दिन बलिया में 12 बजे, गाजीपुर सिटी से रात 1 बजे, वाराणसी कैंट पर 2.30, सुल्तानपुर से 4.48 बजे छूटकर सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 8 कोच की यह स्पेशल वंदे भारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed