{"_id":"5e63f0918ebc3ec7490d9794","slug":"chennai-tourist-dies-by-hanging-in-guest-house-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः चेन्नई के पर्यटक ने गेस्ट हाउस में फंदे से झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः चेन्नई के पर्यटक ने गेस्ट हाउस में फंदे से झूलकर दी जान
Sun, 08 Mar 2020 12:35 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
hang
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई के पर्यटक एस कुमारम् ( 47 ) ने शनिवार की भोर में वाराणसी के सोनारपुरा तिराहे के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी अस्सी मुकेश तिवारी ने बताया कि सोनारपुरा तिराहे ओकारम आश्रमम में यह पर्यटक चार मार्च को आया था।
शुक्रवार की रात उसने होटल वाले से बातचीत की और उसके बाद खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया। सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने करीब दस बजे पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की और दरवाजा तोड़ा। भीतर देखा कि पर्यटक फंदे से लटक रहा था। उसने अपनी धोती से पंखे के सहारे फंदा बनाया था। पुलिस ने उसके शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। पुलिस ने उसके पास मिले नम्बर व कागजात के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया है ।