फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chehllum in Varanasi

मातम संग गूंजी या हुसैन की सदाएं

Tue, 22 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 22 Nov 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chehllum in Varanasi
चेहल्लुम
शहर और ग्रामीण इलाकों में शहीदाने कर्बला का चेहल्लुम मनाया गया। जगह-जगह से अलम और ताजिए का जुलूस निकाला गया। या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। सुबह से लेकर देर रात तक तकरीबन एक दर्जन जुलूस विभिन्न इलाकों में अकीदत के साथ उठाए गए।
विज्ञापन


दालमंडी चौक से अंजुमन हैदरी की ओर से निकाला गया जुलूस दरगाहे फातमान पर आकर समाप्त हुआ। अंजुमन जव्वहादिया का जुलूस कच्ची सराय और मातमी अंजुमन जव्वादिया (रजि) का जुलूस कालीमहल से उठकर दरगाहे फातमान पर समाप्त हुआ। रात में गोविंदपुरा से अलम, ताजिए का जुलूस उठकर दरगाहे फातमान पर समाप्त हुआ। अर्दली बाजार अंजुमन इमामिया की ओर से उठाए गए जुलूस में शहर की आठ अंजुमनों ने नौहा मातम किया। यहां रोड पर तकरीर और जंजीर का मातम हुआ। इसके अलावा शिवपुर से अंजुमन पंजतनी ने शाम को जुलूस उठाया।
विज्ञापन


दोषीपुरा से भी अलम ताजिए का जुलूस उठाया गया, यह सदर इमामबाड़ा लाट सरैया पर समाप्त हुआ। शिवाला में भी अलम-ताजिया, दुलदुल का जुलूस उठाया गया। मदनपुरा का जुलूस दरगाहे फातमान पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता सैयद फरमान हैदर ने बताया कि अरदईन के मौके पर इमाम हुसैन के कर्बला (इराक) स्थित रौजे पर बनारस समेत पूरी दुनिया के चार करोड़ से अधिक लोग मौजूद हैं। बनारस लौटने पर इन जाइरीन का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed