{"_id":"65e233c63aa770055b01ba34","slug":"cheating-of-rs-2440-lakh-on-the-pretext-of-profit-in-share-trading-varanasi-news-c-20-vns1013-530101-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 24.40 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों ने ऐसे लगाई चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 24.40 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों ने ऐसे लगाई चपत
Sat, 02 Mar 2024 07:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:46 AM IST
सार
वाराणसी जिले में एक शख्स को साइबर अपराधियों ने मुनाफे का झांसा देकर लाखों की चपत लगा दी। पीड़ित की तहरीर पर साइबर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामने घाट के जानकी नगर कॉलोनी निवासी अमर सिंह को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 24 लाख 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। अमर की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि एक मित्र से उन्हें शेयर ट्रेडिंग साइट वेल्स ट्रेड के बारे में पता चला। उन्होंने वेल्स ट्रेड से संपर्क किया तो उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा गया। ग्रुप में पहले से ही कई सदस्य थे। एडमिन धनंजय सिन्हा और मौलिसा थे। ग्रुप के माध्यम से तीन कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। लोग निवेश और मुनाफे से संबंधित जानकारी साझा करते थे, इससे वह बहुत प्रभावित हुए। ग्रुप एडमिन ने सभी लोगों को अधिक लाभ दिलाने के लिए एफआईआई यानी विदेशी संस्थागत निवेश खाता खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन
अमर सिंह ने एक खाता अपने नाम और दूसरा अपनी पत्नी श्वेता सिंह के नाम से शेयर और आईपीओ की ट्रेडिंग शुरू करने के लिए खुलवाया। गत 11 जनवरी से 31 जनवरी के बीच उन्होंने 24 लाख 40 हजार रुपये का निवेश किया। इस पर उन्हें और उनकी पत्नी को 52000 आईपीओ आवंटित किए गए। अब वह अपने शेयर बेचना चाह रहे हैं तो कुछ हो ही नहीं रहा है। साथ ही धनंजय और मौलिसा के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहे हैं।
विज्ञापन
पार्ट टाइम जॉब का आफर देकर 7.73 लाख की ठगी
घर बैठे पार्ट टाइम जॉब कर पैसा कमाने का आफर देकर साइबर ठगों ने पहड़िया क्षेत्र आरके अपार्टमेंट, आनंदपुरी निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह को 7,73,124 रुपये की चपत लगा दी। शैलेंद्र की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शैलेंद्र ने बताया कि उन्हें पार्ट टाइम जॉब का ऑफर व्हाट्सएप नंबर पर मिला था। बाद में उन्हें टेलीग्राम एप से जोड़ दिया गया। एप के माध्यम से सोनालिका ने संपर्क किया और एक ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद उन्हें टास्क दिया जाने लगा और उसे पूरा करने पर कमीशन देने की बात कही गई। धीरे-धीरे वह जालसाजों के झांसे में पूरी तरह से आ गए और उन्होंने निवेश कर दिया।