फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cheating of chain and mangalsutra from two women in Pandeypur and Chitaipur

पांडेयपुर और चितईपुर में दो महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र की ठगी

Sun, 11 Jul 2021 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cheating of chain and mangalsutra from two women in Pandeypur and Chitaipur
शहर में उचक्कों और टप्पेबाजों का गिरोह सक्रिय है। कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर में टप्पेबाजों ने रास्ता पूछते हुए महिला का जेवर उतरवाकर फरार हो गए। वहीं लंका थाना अंतर्गत चितईपुर में चलती आटो के दौरान एक महिला की चेन दो महिलाओं ने गायब कर दी। शनिवार को कैंट और लंका थाने में दर्ज दोनों मामलों की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाने के पीछे रहने वाली हौशला देवी के अनुसार शुक्रवार दोपहर चितईपुर जाने के लिए चौराहे से ऑटो में बैठी। चौराहे से थोड़ी दूर जाने पर ऑटो में एक अधेड़ और एक शादीशुदा युवती बैठीं। भिखारीपुर के करीब पहुंचने पर युवती ने अपने पैर से उनका अंगूठा तेजी से दबा दिया और इसी बीच मौका पाकर दूसरी अधेड़ महिला ने गले से चेन गायब कर दी। यह आभास तब हुआ जब चौराहे पर आटो से उतरी और गले से चेन गायब देखी। उससे पहले ही दोनों महिलाएं आटो से उतरकर भाग निकली थीं। लंका थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर में ठाकुरपुरवा निवासी सुमित्रा देवी (50 वर्ष) के साथ हुई। महिला के अनुसार एक अस्पताल से पैदल ही घर लौट रही थी कि दो युवक रास्ते में मिले और मुगलसराय का रास्ता पूछने लगे। इसी बीच पांडेयपुर फ्लाईओवर के पास दोनों को रास्ता दिखाने गई और तभी झांसे में लेकर दोनों ने मंगलसूत्र और अन्य गहने उतरवा लिए। बेटे गोविंद को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed