चौरीचौरा शताब्दी: महामना ने अंग्रेजों के खिलाफ केस लड़कर क्रांतिकारियों को दिलाया था न्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि बनारस से चौरीचौरा के क्रांतिकारियों का जुड़ाव रहा है। यहां के महामना मदन मोहन मालवीय ने अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने वाले क्रांतिकारियों का केस लड़ा था। 200 से अधिक क्रांतिकारियों को न्याय दिलाया था। शहीद उद्यान नगर निगम में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव की शुरुआत नगर विकास मंत्री ने दीप जलाकर की। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार वालों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वर्चुअल कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने के साथ अंग्रेजों को चुनौती देने वाले गोरखपुर के चौरीचौरा कांड का आज शताब्दी वर्ष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी की खातिर अपना जीवन बलिदान करने वाले बलिदानियों को नमन किया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने चौरी-चौरा कांड पर प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चौरी-चौरा के बलिदानी वीर शहीदों के चरणों में प्रणाम करता हूं। आदर पूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं। चौरीचौरा की पवित्र भूमि पर देश के लिए बलिदान होने वाले और देश के स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा देने वाले वीरों को प्रणाम करता हूं।
देश जब आजादी के 77वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह आयोजन उसे और महत्वपूर्ण बना दे रहा है। प्रधानमंत्री ने चौरी-चौरा पर एक डाक टिकट जारी किया। शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में महापौर मृदुला जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज़ विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।