फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chasing 157 runs, Vidyabhaskar XI won by 5 wickets in the 20th over of the match.

Varanasi News: 157 रनों का पीछा करते हुए मैच के 20वें ओवर में 5 विकेट से जीती विद्याभास्कर एकादश

Thu, 25 Dec 2025 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Chasing 157 runs, Vidyabhaskar XI won by 5 wickets in the 20th over of the match.
सुभाष राय की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से विद्या विद्याभास्कर एकादश ने पराड़कर एकादश को पांच विकेट से हरा दिया। उन्होंने 34 गेंद पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 59 रन बनाए। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। बुधवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद कॉम्पलेक्स में शुरू 38वीं कनिष्क देव गोरावाला मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन विद्या भास्कर एकादश और पराड़कर एकादश के बीच क्रिकेट का पहला मुकाबला हुआ। मैच अंतिम ओवर तक चला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर पराड़कर एकादश ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 157 रन का लक्ष्य दिया। टीम के प्रशांत ने नाबाद 91 रन और सुरेंद्र तिवारी ने नाबाद 37 रन बनाए। विद्याभास्कर एकादश की ओर से अभिषेक सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने के लिए उतरी विद्याभास्कर एकादश की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर ही यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सुभाष राय ने ताबड़तोड़ 59 रन बटोरे। ओम प्रकाश सिंह ने 20, अभिषेक सिंह ने 18, विनय शंकर सिंह ने 10, सुब्रतो मुखर्जी ने 12 रन बनाए। पराड़कर की ओर से धवल चौरसिया ने तीन विकेट लिए। दीनबंधु राय और पंकज चतुर्वेदी ने एक-एक विकेट झटके। मनोहर और राजेश पटेल अंपायर और किशोर स्कोरर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. अरविंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed