फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Charge sheet filed before hearing of former MP Dhananjay Singh on bail

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जमानत पर सुनवाई से पहले चार्जशीट दाखिल, कल हाईकोर्ट में जमानत अर्जी पर होगी हियरिंग

Thu, 06 Aug 2020 10:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 06 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed before hearing of former MP Dhananjay Singh on bail
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर हाईकोर्ट में सात अगस्त को सुनवाई से ठीक पहले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। 

विज्ञापन


नमामि गंगे योजना के तहत शहर के पचहटिया में बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने 10 मई की रात लाइन बाजार थाने में तहरीर देकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी विक्रम सिंह पर अपहरण कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद भारी फोर्स ने शहर के कालीकुत्ती स्थित पूर्व सांसद के आवास पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद से ही पूर्व सांसद जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ दिन बाद ही वादी अभिनव सिंघल ने कोर्ट में शपथ पत्र और फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान में अपने साथ हुई घटना से इंकार किया था, मगर तब तक धनंजय सिंह की जमानत अर्जी जिला न्यायालय से खारिज हो चुकी थी।


इसी बयान के आधार पर पिछले दिनों मामले में सह आरोपी विक्रम सिंह को स्थानीय कोर्ट से जमानत मिल गई थी।  सात अगस्त को जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे ठीक पहले विवेचक ने कोर्ट में धनंजय सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed