फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   charge for making tattoo 3000 rupees and removing 5000 rupees

गजब है हाल: टैटू बनवाने का चार्ज 3000, मिटवाने का 5000; प्यार में धोखा खाए प्रेमी-प्रेमिका मिटवा रहे नाम

Fri, 26 Jul 2024 05:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 05:05 PM IST
सार

Varanasi News: टैटू मिटवाने वाले कुछ युवा ऐसे हैं, जिन्होंने प्यार किसी और से किया और शादी किसी और से। शादी से पहले प्रेमी-प्रेमिका अपने-अपने लवर्स का नाम मिटवा रहे हैं। इसके लिए भी उन्हें पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
charge for making tattoo 3000 rupees and removing 5000 rupees
हाथ पर कुछ ऐसे बनवाते हैं टैटू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों में टैटू बनवाने का शौक ज्यादा रहा है, लेकिन इन दिनों ट्रेंड उल्टा हो गया है। टैटू बनवाने के बजाय लोग मिटवा ज्यादा रहे हैं। हर महीने करीब 80 लोग टैटू बनवा रहे हैं। वहीं, 120 लोग मिटवाने के लिए दुकान पहुंच रहे हैं। इसका मुख्य कारण ब्रेकअप, आपस की लड़ाई, नौकरी, मन भर जाने पर दूसरा टैटू बनवाना आदि है।

विज्ञापन


टैटू मिटवाने वालों में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके लिए युवा अधिक पैसे खर्च कर रहे हैं। देखा जाए तो टैटू बनवाने से ज्यादा पैसा टैटू हटवाने में लगता है। टैटू बनवाने में 500 से 3000 रुपये लगते हैं। वहीं मिटवाने में 1000 से 5000 रुपये लगते हैं। साथ ही एक टैटू के ऊपर दूसरा बनवाने पर 800 से 2000 रुपये लगते हैं।
विज्ञापन


टैटू आर्टिस्ट ने बताया कि पिछले छह महीने से टैटू मिटवाने वाली की संख्या ज्यादा देखी जा रही है। इसमें लड़कियों की संख्या ज्यादा है। जब हम उनसे पूछते हैं कि आप टैटू क्यों मिटवा रहीं हैं तो वे हमें बताती हैं हमारी शादी होने वाली है, पहले हम रिलेशनशिप में थे जिस कारण पार्टनर का नाम लिखवा लिया था अब मिटवा रहे हैं। या फिर रिलेशनशिप में अब लड़ाई हो गई है, जिस कारण मिटवा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लड़कों में देखा जाए तो ओम, शिव का त्रिशूल, साई बाबा का नाम, अपने माता का नाम लिखवाने के लिए आते हैं। जब मिटवाने आते हैं तो बताते हैं कि सेना में नौकरी, पुलिस में भर्ती, माता पिता की डांट के कारण मिटवा रहे हैं।

इनकी भी सुनें
टैटू बनवाने के बाद एलर्जी की समस्या, खुजली, दर्द की समस्या होती है। टैटू मिटाने के लिए लेजर सर्जरी करनी पड़ती है। इसलिए लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेकर ही टैटू मिटवाएं। - डॉ. मुकंदजी श्रीवास्तव, चर्म रोग विशेषज्ञ

साइज के हिसाब से टैटू मिटवाने का चार्ज लिया जाता है। जबकि टैटू बनवाने का कम है। टैटू मिटवाने में युवाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिल रही है। - साथी राय, टैटू आर्टिस्ट

यहां बनते हैं टैटू
लंका, विनायक प्लाजा, रोहनिया, सुंदरपुर, चौकाघाट, कचहरी, सिगरा आदि जगहों पर टैटू बनवाने और मिटवाने की सुविधा उपलब्ध है।

टैटू बनवाने से हो रहा एचआईवी
तीन महीने पहले जारी डाटा के अनुसार पूर्वांचल के दस जिलों में 26 हजार एचआईवी संक्रमित लोग है। जिनमें 40 लोग टैटू बनवाने की वजह से संक्रमित हुए है। जिसमें सबसे ज्यादा वाराणसी में 26, उसके बाद आजमगढ़ में 12, मऊ और सोनभद्र में एक-एक मरीज हैं।

कुछ महीने पहले ही एक दंपति की जांच की गई उन्हें भी एचआईवी निकाला। दोनों ने टैटू बनवा रखा था, जिस कारण उन्हें एचआईवी हुआ। युवाओं में टैटू बनवाने का क्रेज ज्यादा है। टैटू बनवाते समय सुई का ध्यान देना चाहिए। - डॉ. पीयूष राय, जिला क्षय रोग अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed