{"_id":"67d16a2e13fb7a0c84053fc0","slug":"charas-worth-lakhs-seized-smuggler-also-arrested-nepal-connection-revealed-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : लाखों की चरस पकड़ी गई, तस्कर भी चढ़ा हत्थे, सामने आया नेपाल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : लाखों की चरस पकड़ी गई, तस्कर भी चढ़ा हत्थे, सामने आया नेपाल कनेक्शन
Wed, 12 Mar 2025 04:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 12 Mar 2025 04:34 PM IST
सार
लंका थाना क्षेत्र से एएनटीएफ की टीम ने छापेमारी कर लाखों के चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि पकड़ा गया चरस नेपाल से इसे ले आता था और अपने साथी को बेच देता था। मुखबीर की सूचना पर घेरा डालकर पकड़ा गया।
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
लंका पुलिस ने एएनटीएफ की टीम के साथ छापेमारी करके राम जानकी मंदिर अस्सी नाला सियाराम डेरी के पीछे से आलोक राज चौबे निवासी ग्राम बरूना वार्ड नंबर एक बरुण बरु आर थाना औद्योगिक बक्सर बिहार के रहने वाले गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर 1.534 किलोग्राम चरस बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 7.50 लाख रुपए बताया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चरस को नेपाल से लाकर अपने साथी को बेच देता है। जिसको बेचकर अच्छा पैसा कमाता था।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ राजकुमार त्रिपाठी सुरेन्द्र नाथ सिंह एएनटीएफ लंका प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा सहित टीम शामिल थी।