फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Char Dham Yatra will begin on December 4 with Shankaracharya

Varanasi News: चार दिसंबर से शंकराचार्य के साथ शुरू होगी चार धाम यात्रा

Fri, 21 Nov 2025 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra will begin on December 4 with Shankaracharya
शीतकालीन चारधाम यात्रा चार से 11 दिसंबर तक होगी। यात्रा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। यात्रा की शुरुआत चार दिसंबर को हरिद्वार में मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर चंडीघाट पर गंगा पूजन, महाआरती और संकल्प के साथ होगी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मार्गदर्शन और निर्देशन में यात्रा पूर्ण होगी।
विज्ञापन

शीतकालीन चार धाम यात्रा में श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा करेंगे। चार दिसंबर को यात्रियों को दोपहर 12 बजे तक हरिद्वार मठ पहुंचना होगा और वापसी के लिए 11 दिसंबर को दोपहर बाद की टिकट करानी होगी। पांच दिसंबर को श्रद्धालु भगवती यमुना जी की शीतकालीन पूजा स्थली खरसाली पहुंंचकर पूजन, आशीर्वचन, महाआरती के साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। छह दिसंबर को खरसाली से उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान होगा। सात दिसंबर को गंगाजी के शीतकालीन पूजा स्थली, आठ दिसंबर को ऊखीमठ में केदारनाथजी की शीतकालीन पूजा स्थली, नौ दिसंबर को ज्योर्तिमठ बदरीनाथजी की शीतकालीन पूजा स्थली के दर्शन होंगे। 10 दिसंबर को चमोली, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, देवप्रयाग होते हुए श्रद्धालु हरिद्वार रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed