फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chaos and outrage in tazia procession at jaunpur

यूपीः जौनपुर और बलिया में ताजिया जुलूस पर पथराव, 12 घायल, पुलिस फोर्स तैनात

Sat, 22 Sep 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
chaos and outrage in tazia procession at jaunpur
ताजिया छोड़कर भागे लोग, पुलिस ने देर शाम दफन करवाए ताजिए - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज कस्बे में शुक्रवार की शाम ताजिए के जुलूस के दौरान सुन्नी और शिया समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। इसमें 12 लोग घायल हो गए। पथराव के दौरान ताजिएदार ताजिया छोड़कर भाग गए। पुलिस ने लोगों को घर से बुलाकर देर शाम ताजिया दफन करवाया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन


बलिया के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत पिपरौली ग्राम पंचायत के एकसार गांव में ताजिया जुलूस के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई। घटना रात करीब 9 बजे की है। 
विज्ञापन


जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव के लोग शाम को ताजिया जुलूस के साथ मुफ्तीगंज बाजार के पास पहुंचे। जुलूस के उदियासन गली में पहुंचने पर मुफ्तीगंज बाजार के सुन्नी समुदाय के कुछ लोगों ने कहा कि यहां स्थानीय लोग ही ताजिया दफन करेंगे। बाहर के लोगों को ताजिया दफन करने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान भीड़ से किसी ने ताजिया ले जा रहे लोगों पर्र इंट फेंक दी। इसके बाद दोनों पक्षों र्से इंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी मुमताज, मुख्तार और राजेश, इम्तियाज समेत 12 लोग घायल हो गए। कई ताजिएदार ताजिया छोड़कर भाग गए। 

ताजियादारों को घर से बुलवाकर ताजिया दफन करवाया

chaos and outrage in tazia procession at jaunpur
पुलिस ने देर शाम दफन करवाए ताजिए - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर एसडीएम केराकत, सीओ केराकत समेत सर्किल के कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान पहुंचे। पुलिस ने ताजियादारों को घर से बुलवाकर ताजिया दफन करवाया। एसपी दिनेश पाल सिंह का कहना है कि एक ही समुदाय के दो वर्गों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला शांत करा दिया। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।

उधर, महराजगंज के गांधीनगर बाजार में ताजिए के जुलूस के दौरान विवाद के चलते दो घंटे तक जुलूस रुका रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने जुलूस के लिए आम, नीम की डालियां और केबल काट दिया था। इसे लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। दो घंटे बाद ताजिए दफन किए गए। 
 

बलिया में ताजिया जुलूस के दौरान पथराव, तोड़फोड़

chaos and outrage in tazia procession at jaunpur
बलिया के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत पिपरौली ग्राम पंचायत के एकसार गांव में ताजिया जुलूस के दौरान रास्ते के विवाद को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई। घटना रात करीब 9 बजे की है। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से पथराव और घरों में तोड़फोड़ की गई।

सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया लेकर जाने से मना कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया।

पिपरौली ग्राम पंचायत के एकसार मौजा में शुक्त्रस्वार की देर शाम ताजिया जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान रास्ते में अवरोध हटाने को लेकर दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और उपद्रवियों को खदेड़ा।

इसके बाद पुलिस ने ताजिया को कर्बला में दफन कराया। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि गांव में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। तोड़फोड़ या पत्थरबाजी जैसी कोई घटना नहीं हुई है। गांव में शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया को कर्बला में दफन करा दिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed