{"_id":"5b755b6242c7926cf24c8ab7","slug":"chaos-and-outrage-in-ghazipur-district-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर जेल में भड़के कैदियों ने मचाया बवाल, फायरिंग, दो बंदीरक्षकों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर जेल में भड़के कैदियों ने मचाया बवाल, फायरिंग, दो बंदीरक्षकों को बनाया बंधक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर जिला जेल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरकों में तलाशी और कैमरा लगाने से नाराज कैदियों ने गुरुवार को गाजीपुर जिला जेल में जमकर उपद्रव किया। दो बंदी रक्षकों और कैमरा लगाने वाले युवक को बंधक बना लिया। तोड़फोड़ पथराव और आगजनी कर रहे कैदियों को काबू में करने के लिए बंदी रक्षकों को कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। गाजीपुर जिला जेल अपने करमानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है। चार वर्ष पहले जेल के बैरक नंबर तीन में चेकिंग के दौरान मोबाइल मिलने से जेल प्रशासन और बंदी रक्षकों के बीच गुरिल्ला युद्ध हुआ था। आगे की स्लाइड्स में देखें..
ghazipur jail
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जेल में पहुंच गए। बाद में डीएम और एसपी के समझाने पर करीब चार घंटे बाद कैदी शांत हुए। जेलर एससी त्रिपाठी गुरुवार को दिन में पीएसी के साथ बैरक नंबर पांच और सात की तलाशी लेने गए थे। तब बैरकों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा था। 2.55 बजे जैसे ही तलाशी खत्म हुई व पीएसी के जवान जेल से बाहर निकले। कैदियों और बंदियों ने हंगामा करते हुए बंदीरक्षक श्रीराम व अनिल भाष्कर तथा सीसीटीवी कैमरा लगानेवाले अजय यादव को बंधक बना लिया। बंदी रक्षकों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की वे उन पर पथराव करने लगे।
ghazipur jail
- फोटो : अमर उजाला
हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने पांच राउंड हवाई फायरिंग की। सूचना मिलते ही एडीएम राजेश सिंह, एसपी सिटी प्रदीप दुबे, एसडीएम सदर, एसडीएम जमानिया विनय गुप्ता, एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला सहित कई थानों की फोर्स जेल पहुंच गई पर बंदी नारेबाजी करते रहे। शाम 4.40 बजे बंदियों ने अपने बिस्तरों में आग लगा दी जिसे फायर कर्मियों ने किसी तरह बुझाया। पांच बजे डीएम के बाला जी और एसपी यशवीर सिंह और सीडीओ हरिकेश चौरसिया भारी पुलिस फोर्स के साथ जेल में पहुंचे और कैदियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उनके समझाने पर कैदियों ने तीनों बंधकों को मुक्त कर दिया। जेलर एससी त्रिपाठी ने बताया कि निरंतर चेकिंग से कैदी क्षुब्ध हैं। मोबाइल टेकर लगने से कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर अंदर नहीं जा सकता।13 अगस्त से बैरकों की चेकिंग और सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य चल रहा है। इससे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा था। कैदियों ने सीसीटीवी कैमरा और तलाशी को मुद्दा बनाकर जेल में तोड़फोड़, पथराव और आगजनी की। कई कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बंदीरक्षकों और कैमरामैन को बंधक बनानेवालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ghazipur jail
- फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में बंदियों के हंगामा की जानकारी होते ही कुछ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अंदर जाने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने और फोर्स बुलाने का आदेश दिया। फिर क्या था, एक के बाद एक पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के वाहन पहुंचने लगे। कुछ ही देर में जेल छावनी में तब्दील हो गया। मोर्चा संभालने के लिए कतारबद्ध होकर पुलिस अधिकारी और कर्मी जेल के अंदर प्रवेश करने लगे।