फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chanting the name of the Lord rectifies the bad deeds of many births: Swami Adgadanand

प्रभु नाम के जप से संवर जाते हैं जन्म-जन्मांतर के बिगड़े काम : स्वामी अड़गड़ानंद

Thu, 02 Apr 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chanting the name of the Lord rectifies the bad deeds of many births: Swami Adgadanand
परमात्मा का नाम केवल शब्द नहीं, बल्कि वह अमोघ शक्ति है जो मनुष्य के कई जन्मों के संचित पापों को नष्ट कर बिगड़े कार्यों को संवार देती है। भगवान जहां जीव को भवसागर से पार उतारते हैं, वहीं संत अपने सानिध्य और नाम-जप के माध्यम से भक्त को ईश्वर के चरणों तक पहुंचा देते हैं। यह उपदेश यथार्थ गीता के प्रणेता पूज्य स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने बुधवार को बरैनी चौराहा क्षेत्र में भक्तों को संबोधित करते हुए दिया। बुधवार की शाम जब स्वामी का काफिला परमहंस आश्रम शृंगवेरपुर से शक्तेषगढ़ आश्रम की ओर प्रस्थान करते हुए बरैनी चौराहा पहुंचा तो क्षेत्रीय श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। एक भक्त के आवास पर अपने आराध्य संत के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। आध्यात्मिक चर्चा के बाद स्वामी अड़गड़ानंद महाराज शक्तेषगढ़ आश्रम के लिए प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर उनके साथ प्रमुख शिष्यों में नारद महाराज, संतोष महाराज, आशीष महाराज, सोहन महाराज और राकेश महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed