फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Changes are happening from August 1, Mercury will enter Cancer sign, six zodiac signs will benefit

एक अगस्त से हो रहा है राशि परिवर्तन, कर्क राशि में प्रवेश करेगा बुध, छह राशियों को फायदा

Fri, 31 Jul 2020 11:56 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 31 Jul 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Changes are happening from August 1, Mercury will enter Cancer sign, six zodiac signs will benefit
राशिफल

बुध ग्रह एक अगस्त को राशि परिवर्तन कर रहा है। बुध के राशि परिवर्तन से इंटरनेट से जुड़े, कम्युनिकेशन, शेयर बाजार, कमोडिटी, मीडिया, बैंकिंग सेक्टर और रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों केजीवन में बदलाव होंगे।

विज्ञापन

 
ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को फायदा और धन लाभ हो सकता है। इनके अलावा कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। वहीं कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। सभी राशियों पर बुध का ये असर 17 अगस्त तक रहेगा।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन का द्वादशराशियों पर प्रभाव

  • मेष- नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। बेरोजगार लोगों को नईनौकरी मिलने की संभावना है। लेनदेन और निवेश संबंधी मामलों में फायदा होसकता है।
  • वृष- साहस और पराक्रम बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार होगा। लोन या उधार दिया पैसा चुका देंगे।
  • मिथुन- घर में चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक्स्ट्रा इनकम सोर्स भी मिल सकता है। निवेश और लेन-देन में भी फायदा हो सकता है।
  • कर्क- सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। धन लाभ के योग तो बन रहे हैं,लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। काम के तरीके में सुधार की जरूरत। काम टालते हैं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं।
  • सिंह- आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं। यात्राओं में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याएं बढ़ सकती हैं। तनाव रहेगा।
  • कन्या- धन लाभ और फायदे के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को आगे बढऩे के मौके मिल सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। संतान सुख मिलेगा।
  • तुला- नौकरी और बिजनेस से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। कोई विवाद है तो वो सुलझ सकता है। अधिकारियों और बड़े लोगों से मदद मिल सकती है।
  • वृश्चिक- समय ठीक रहेगा। पैसों से संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। धार्मिक कामों में मन लगेगा। लेन-देन और निवेश में किस्मत का साथ मिल सकता है। सेहत में सुधार हो सकता है।
  • धनु- समय ठीक नहीं है। सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा और बिजनेस वालों को कामकाज में भी ध्यान देना होगा।
  • मकर- रिश्तों में मधुरता आएगी। बिजनेस पार्टनर से भी संबंधों में सुधार होगा। कारोबार में नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। सोच-समझकर पैसा लगाएं।
  • कुंभ- फायदा होगा। इनकम बढ़ेगी। सेविंग बढ़ेगी। नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। हालांकि आने वाले दिनों में संभलकर रहना होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
  • मीन- चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। एकाग्रता में कमी आ सकती है। खासतौर से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा।  सुख-सुविधाओं में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed