{"_id":"5f660a7a60d46007d050f8d8","slug":"changed-manduwadih-station-name-written-banaras","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदल गया मंडुवाडीह स्टेशन का नाम, लिखा गया बनारस, तैयारियों का डीआरएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदल गया मंडुवाडीह स्टेशन का नाम, लिखा गया बनारस, तैयारियों का डीआरएम ने किया निरीक्षण
Sat, 19 Sep 2020 07:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन बोर्ड का नाम हुआ बनारस
- फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह स्टेशन का कोड बदलने के साथ ही अब स्टेशन पर होर्डिंग, पट्टिका, इलेक्ट्रिक लाइट में मंडुवाडीह लिखा हुआ नाम बदलने लगा। शनिवार को डीआरएम वीके पंजियार ने मंडुवाडीह स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। इस दौरान स्टेशन से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों के नाम पट्टिकाओं पर मंडुवाडीह के स्थान पर बनारस किए जाने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। वहीं उन्होंने ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस बोर्ड, डिजिटल चार्टिंग बोर्ड, फूड प्लाजा के नेम बोर्ड, आरपीएफ समेत विभिन्न कार्यालयों के बोर्ड पर बनारस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम वीके पंजियार ने बताया कि कि राज्य सरकार द्वारा मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलने की संस्तुति मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के सभी नाम बोर्ड, नाम पट्टिकाएं, रेट्रोरिफ्लेक्टिव नेम बोर्ड, सूचना बोर्ड, ग्लोसाइन बोर्ड एवं इलेक्ट्रिक लाइटिंग बोर्डों पर स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस का बदला नाम
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन के टाइम टेबल, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड और कोच गाइडेंस सिस्टम, स्टेशन पैनल एवं विभिन्न डिजिटल डिस्प्ले बोर्डों पर मंडुवाडीह के स्थान पर बनारस कर दिया गया है। जल्द ही स्टेशन के मुख्य भवन पर लगी हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी ग्लोसाइन नेम बोर्ड बदल जाएगा।