{"_id":"6167330c23197b3a9c1d24a3","slug":"change-of-weather-is-making-ill-be-careful-about-health-varanasi-news-vns6171814179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदलाव बना रहा बीमार, सेहत के प्रति रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदलाव बना रहा बीमार, सेहत के प्रति रहें सावधान
विज्ञापन
दिन में तेज धूप। हवा में नमी और फिर रात में सिहरन। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। कोई सर्दी, खांसी, जुकाम से परेशान है तो किसी को बुखार है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। बच्चों में भी उल्टी, दस्त की परेशानी बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार जिस तरह से मौसम बदल रहा है, उसमें ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
पिछले दस दिन से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है। दिन में धूप होने के साथ ही हवा में नमी अधिक है। इसके साथ ही शाम होते ही सिहरन लगने लग रही है। इस बीच अस्पतालों में भी मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर में चेस्ट फिजीशियन, फिजीशियन की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही।
दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 80 से 100 मरीजों में 30 से 40 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ वाले आ रहे हैं। इसमें मौसम का बदलाव ही मुख्य वजह है। ऐसे समय में विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। उधर मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता के मुताबिक विशेषकर इस मौसम में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस समय उल्टी, दस्त और निमोनिया की समस्या से बच्चे अधिक ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
0000
तापमान में भी उतार चढ़ाव जारी
अधिकतम न्यूनतम
13 अक्तूबर
12 अक्तूबर 34.6 22.0
11 अक्तूबर 35.4 22.6
10 अक्तूबर 34.4 23.1
09 अक्तूबर 35.5 24.7
08 अक्तूबर 34.8 24.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
0000000000
ये बरतनी होगी सावधानी
-फ्रीज का पानी पीने से बचना चाहिए।
-रात में एसी चलाकर न सोएं।
-पूरी बांह का कपड़ा पहनकर ही घर से बाहर निकलें
-सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें।
-खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।