{"_id":"67d0810a8e371a610c02c54c","slug":"change-in-timing-of-light-and-sound-show-in-sarnath-will-start-from-7-pm-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो के समय में बदलाव, शाम सात बजे से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो के समय में बदलाव, शाम सात बजे से होगा संचालन
Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
सार
सारनाथ में आयोजित लाइट एंड साउंड शो के समय में बदलाव किया गया है। अब ये शो शाम सात बजे से शुरू होगा और पर्यटकों को 6.30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
सारनाथ स्थित धमेख स्तूप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारनाथ पुरातात्विक खंडहर परिसर में स्थित धमेख स्तूप पर भगवान बुद्ध के जीवन वृत्तांत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो का संचालन शाम सात बजे से किया जाएगा। इसकी जानकारी उपनिदेशक पर्यटन आर के रावत ने मंगलवार को दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शो को देखने के लिए पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर में पर्यटकों को प्रवेश शाम 6.30 बजे से दिया जाएगा। शो शाम सात बजे से शुरू होकर 7.30 बजे तक चलेगा। इसके पूर्व लाइट एंड साउंड शो शाम 6.30 बजे से सात बजे तक होता था।
विज्ञापन