{"_id":"60df615e083641353f1bc000","slug":"change-in-the-field-of-work-of-district-coordinators-who-are-negligent-in-work-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काम में लापरवाही बरतने वाले जिला समन्वयकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, अब मिली शिकायत तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: काम में लापरवाही बरतने वाले जिला समन्वयकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, अब मिली शिकायत तो होगी कार्रवाई
Sat, 03 Jul 2021 12:26 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:26 AM IST
सार
सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी व विभाग के अन्य अधिकारियों संग बैठक की। इसमें काम के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से एक ही जिले में जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के फैसले के बाद सीडीओ मधुसूदन हुल्गी ने जिला समन्वयकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इससे पहले उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी व विभाग के अन्य अधिकारियों संग बैठक की। इसमें काम के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा दुर्गावती सिंह 2004 से एक ही पद पर कार्यरत हैं। इनके खिलाफ कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों द्वारा उत्पीड़न की लिखित शिकायत मिली है। दुर्गावती को जनसूचना व कन्या सुमंगला योजना का कार्यभार दिया गया है। जिला समन्वयक मिड डे मील आशीष बारी साल 2008 से इस पद पर कार्यरत है, लेकिन इनके द्वारा मिड डे मील डाटा फीडिंग व अन्य कार्य सहीं ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसको देखते हुए इन्हें जिला समन्वयक समेकित शिक्षा का दायित्व सौंपा गया है। जिला समन्वयक निर्माण अभय कुमार 2008 से कार्यरत है, लेकिन इनके द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों में रुचि नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
इनके कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव
- जिला समन्वयक एमआईएस राहुल चतुर्वेदी को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा का कार्यभार।
- जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी नाथ को जिला समन्वयक मिड डे मील।
- कंप्यूटर ऑपरेटर मिड डे मील मन्नू राम को जिला समन्वयक एमआईएस के साथ संबंद्ध किया गया।