फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandrayaan-3 Rituals in Varanasi for successful landing of Vikram Lander on moon

Chandrayaan-3: चांद पर विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में अनुष्ठान, संतों ने की विशेष पूजा-अर्चना

Tue, 22 Aug 2023 02:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 22 Aug 2023 02:31 PM IST
सार

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के सफलता को लेकर धर्म नगरी काशी में हवन-पूजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है।  बुधवार को भी वाराणसी के कई प्रसिद्ध मंदिरों में हवन पूजन आयोजित है। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तो कहीं रुद्राभिषेक किया जाएगा। 

विज्ञापन
Chandrayaan-3 Rituals in Varanasi for successful landing of Vikram Lander on moon
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए वाराणसी में संतों ने किया अनुष्ठान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत का एक बड़ा सपना कल यानि 23 अगस्त को साकार होने वाला है। इस दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग होगी। विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी समेत देश के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। मंगलवार को काशी के कई मंदिरों में पूजा-पाठ कर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए कामना की गई।

विज्ञापन


सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हवन पूजन किया गया। हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर उसकी सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई। विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण कर सफलता के लिए पूजा अर्चना की गई। कमच्छा स्थित मां कामख्या मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू दल से जुड़े लोगों ने चंद्रयान-3 की तस्वीर के साथ खास हवन-पूजन किया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सोनभद्र-चुनार रूट पर अचानक दो हिस्सों में बंट गई कोयला लदी मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी कई मंदिरों में आयोजन

विक्रम लैंडर के सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना की। नमामि गंगे की टीम ने वेदपाठी बटुकों के साथ आरती उतारकर मां गंगा और भगवान भास्कर से आशीर्वाद मांगा।  बीते दिनों भी अलग-अलग मंदिरों में इसरो के मिशन की सफलता के लिए पूजा-पाठ हुआ था।  मंदिर में मौजूद लोगों ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता से पूरी दुनिया भारत की ताकत देखेगी। कहा कि चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं।

वे ही हमें सफलता देंगे। भारत के लिए यह गर्व की बात है। बुधवार को भी वाराणसी के कई प्रसिद्ध मंदिरों में हवन पूजन आयोजित है। कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा तो कहीं रुद्राभिषेक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed