Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli Youth dies after coming into contact 11000 volt live putting Chhath Puja poster body scorched

चंदौली: छठ पूजा का पोस्टर लगाते समय 11 हजार वोल्ट के करंट से युवक की मौत, झुलस गया था पूरा शरीर; मातम

Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 10:07 PM IST
सार

जिले के दशमी पोखरा पर छठ पूजा का पोस्टर लगाते समय 18 वर्षीय कार्तिक उर्फ बाबू प्रजापति की 11 हजार वोल्ट के करंट से मौत हो गई। गेट पर चढ़कर पोस्टर लगाते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Chandauli Youth dies after coming into contact 11000 volt live putting Chhath Puja poster body scorched
युवक की लाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

छठ पूजा की तैयारियों के बीच बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। दशमी पोखरा पर पूजा का पोस्टर लगाने के दौरान युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद छठ पूजा की तैयारियों में जुटे लोगों में शोक छा गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कार्तिक उर्फ बाबू प्रजापति (18) पुत्र किशन निवासी शिवपुर आवास, वाराणसी के रूप में हुई है। बताया गया कि कार्तिक दशमी पोखरा पर छठ पूजा के आयोजन की तैयारियों में लगा था। इसी क्रम में बुधवार को वह पोखरा परिसर के प्रवेश द्वार पर पोस्टर लगाने पहुंचा था।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार्तिक पोस्टर लगाने के लिए गेट के ऊपर चढ़ गया। गेट के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। पोस्टर लगाने के दौरान वह अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और वह नीचे गिर पड़ा।

हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल युवक को संभाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

छठ की तैयारियों के बीच पसरा मातम
छठ पूजा को लेकर पोखरा पर सजावट और अन्य तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान हुए हादसे ने आयोजन की खुशियों को मातम में बदल दिया। 18 वर्षीय कार्तिक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की असमय मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed