{"_id":"594fd9054f1c1b09178b490f","slug":"chandauli-rto-radheshyam-removed-after-arto-rs-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरएस यादव को क्लीन चिट देने वाले आरटीओ प्रवर्तन हटाए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस यादव को क्लीन चिट देने वाले आरटीओ प्रवर्तन हटाए गए
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 25 Jun 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
निलंबित और गिरफ्तार चंदौली एआरटीओ आरएस
- फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को ओवरलोडिंग और अवैध वसूली के मामले में क्लीन चिट देने वाले आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम को शासन ने तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। वह फिलहाल परिवहन मुख्यालय संबद्ध किए गए हैं।
शासन की कार्रवाई से परिवहन महकमे में हड़कंप मच गया है। राधेश्याम को आरएस के करीबियों में गिना जाता है। उन्होंने एक टीवी चैनल पर यह बयान भी दिया था कि सिपाही ने अपने बचने के लिए आरएस को फंसाया है। आरएस की गिरफ्तारी के बाद परिवहन महकमे में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
पूर्वांचल ट्रक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने पिछले महीने परिवहन मंत्री से ओवरलोडिंग की शिकायत की थी। आरएस यादव के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। शासन स्तर से इसकी जांच आरटीओ प्रवर्तन राधेश्याम को दी गई थी।
विज्ञापन
राधेश्याम ने अपनी जांच रिपोर्ट में आरएस यादव को क्लीन चिट दे दी थी। जबकि, विभागीय सूत्रों की मानें तो आरटीओ प्रवर्तन होने के बावजूद उनका चंदौली के एआरटीओ रहने के दौरान आरएस यादव पर कोई नियंत्रण नहीं था।
शासन के निर्देश के बावजूद ओवरलोडिंग नहीं रुक पाई। शासन स्तर से इन सभी शिकायतों की निगरानी की जा रही थी। सूत्रों की मानें तो आरएस सिंडिकेट में शामिल कुछ और अधिकारी चिह्नित किए जा रहे हैं।
वाराणसी के एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने बताया कि आरटीओ प्रर्वतन राधेश्याम को मुख्यालय से संबद्ध करने का आदेश कार्यालय को प्राप्त हो गया है।