फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chandauli resident youth commited suicide by hanging himself in varanasi who absconding with RS 6 lakhs of grandfather found suicide note

Varanasi: दादा का छह लाख रुपये लेकर फरार पोते ने पेड़ से लटक दी जान, सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

Sun, 12 Jun 2022 12:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Jun 2022 12:34 PM IST
सार

चंदौली जिले के कटसिला गांव निवासी चंद्रशेखर मौर्य (26) का शव रामनगर के भीटी गांव स्थित लंका मैदान के पास पेड़ की डाल के सहारे रस्सी के फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
chandauli resident youth commited suicide by hanging himself in varanasi who absconding with RS 6 lakhs of grandfather found suicide note
युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव स्थित लंका मैदान के पास रविवार सुबह एक युवक ने नीम के पेड़ से लटक जान दे दी। पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला। फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। सुसाइड में युवक ने अपने माता-पिता से मांफी मांगी है। प्रेमिका का भी जिक्र किया है। आठ माह पहले युवक अपने दादा के बैंक खाते से छह लाख रुपये लेकर फरार था। 

विज्ञापन


चंदौली के कटशिला निवासी चंद्रशेखर मौर्य (26) आठ माह पूर्व एक लड़की की चक्कर में आकर अपने दादा के बैंक खाते से छह लाख रुपये लेकर फरार हो गया था। बीच में परिजनों को उसकी लोकेशन वाराणसी में ही मिली। बावजूद चंद्रशेखर इन आठ माह में कभी भी घर नहीं आया।
विज्ञापन


रविवार सुबह भीटी गांव के लोग लंका मैदान के पास झाड़ियों की तरफ गए तो नीम के पेड़ से लटकता शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे भीटी चौकी इंचार्ज विश्वनाथ सोनकर ने शव को कब्जे में लिया। जेब से मिले सुसाइड नोट और डायरी से उसकी पहचान हुई और चंदौली निवासी परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुसाइड नोट में चंद्रशेखर ने लिखा है कि मम्मी और पापा मुझे अपने किए पर बहुत पछतावा है, हो सके तो मुझे माफ कर दीजिए। वहीं, अपनी प्रेमिका के बारे में भी लिखा है कि खुश रहो और सदा आपके साथ रहूंगा...आई लव यू। चंद्रशेखर के सुसाइड नोट को पुलिस ने परिजनों को भी दिखाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

नीम के पेड़ के पास पानी की बोतल और बैग भी पाया गया। बेटे का शव देखने के बाद पिता और अन्य परिजन बेसुध हो गए। दो भाई और दो बहनों में चंद्रशेखर दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय के अनुसार युवक ने सुसाइड किया है और उसके पास मिले सुसाइड नोट की भी जांच कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed