{"_id":"5ebecb4c8ebc3e90b57ab236","slug":"chandauli-police-and-bjp-matter-varanasi-news-vns52509249","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थानीय पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्थानीय पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्त्रस्वार को दो कोरोना संक्त्रस्मित मरीज मिले है। जिसमे एक जिला मुख्यालय से सटे बिसौरी गांव का है। जो 12 मई को मुंबई से लौटा है। यह गांव भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह का है। संक्त्रस्मित मिलने के बाद प्रशासनिक अमले के साथ गांव वालों में भी हड़कंप मचा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि 12 मई को जिला अस्पताल में जांच के बाद युवक के गांव लौटने इसकी सूचना सदर कोतवाल को दी गयी थी कि बाहर से आया युवक गांव में घूम रहा है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस ने इसे गंभीरता से नही लिया। पुलिस की लापरवाही से गांव में बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। गांव में कोरोना पाजिटिव व्यक्ति मिलने से अब संक्त्रस्मण फैलने का खतरा और बढ़ गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा और गांव के अन्य लोगों ने बाहर से आये लोगो के घूमने की सूचना पुलिस को उसी दिन दे दी थी कि इस पर कड़ी नजर रखी जाय। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से लापरवाही बरती गई। उन्होंने कहा कि वह गांव वालों के साथ मिलकर खुद बैरिकेडिंग करा रहे है और लोगो से घर मे रहने की अपील कर रहे है। ताकि लोग सुरक्षित रहे।