{"_id":"6628454abcd36470ba035ad6","slug":"chandauli-mausam-temperature-crosses-42-people-suffer-from-scorching-sun-varanasi-news-c-189-1-svns1011-113699-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli Mausam:तापमान 42 के पार, तीखी धूप से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli Mausam:तापमान 42 के पार, तीखी धूप से बेहाल हुए लोग
विज्ञापन
मौसम में मंगलवार को भी बदलाव जारी रहा। सुबह तीखी धूप निकली और तापमान बढ़कर 42 डिग्री पर पहुंच गया। इससे लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ेगा।
राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लू चलने के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। सामान्य लोगों के लिए गर्मी सहनीय रहेगी, लेकिन छोटे बच्चों, वृद्ध व गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, औद्योगिक श्रमिकों, खनन श्रमिकों, मजदूरों, किसानों व धूप में देर तक काम करने वालों को बचाव का इंतजाम करना होगा। हालांकि पशुओं, खड़ी फसलों व बागवानी पर मामूली प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने लोगों को धूप में निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी और छाते से ढककर रखने की हिदायत दी। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करने, शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस का घोल, लस्सी, नींबू पानी व छाछ आदि पीने की सलाह दी।