फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli: Girl caught in fire while boiling milk, died during treatment

चंदौली : दूध उबालते समय आग की चपेट में आई युवती, इलाज के दौरान मौत

Thu, 28 May 2020 07:12 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 28 May 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Girl caught in fire while boiling milk, died during treatment
demo pic

चंदौली जिले के हरदहवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गैस चूल्हे पर दूध उबालते समय एक युवती आग की चपेट में आ गई। उसकी चीख-पुकार सुन पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


हरदहवा निवासी रामरक्षा प्रजापति की भतीजी रीना (20) सुबह दूध उबालने किचन में गई। उसने  दूध को गैस चूल्हे पर रखकर चूल्हे का स्वीच ऑन कर दिया। इसके बाद वह चूल्हा जलाने के लिए माचिस लेने दूसरे कमरे में चली गई। माचिस लाने के बाद जैसे ही उसने चूल्हा जलाने का प्रयास किया, पहले से किचन में निकली गैस में आग लग गई।
विज्ञापन



इसके बाद आग की चपेट में आकर रीना मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन वहां पहुंच गए और उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की मई माह में शादी होने वाली थी। कुछ वर्ष पूर्व पिता की मौत हो जाने के बाद वह अपनी छह बहनों व एक भाई के साथ चाचा के घर पर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार पिता की मौत के बाद उसके मां की भी मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही थी। घटना का पता चलने के बाद सीओ नक्सल भुवनेश शिकारा भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed