{"_id":"607f03b0139cfd629b499d19","slug":"chandauli-chief-candidate-of-hamtani-village-dies-electoral-equations-of-village-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली : हथियानी गांव के प्रधान पद के उम्मीदवार का निधन, गांव के चुनावी समीकरण बदल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली : हथियानी गांव के प्रधान पद के उम्मीदवार का निधन, गांव के चुनावी समीकरण बदल गए
Tue, 20 Apr 2021 10:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
सदर ब्लाक के हथियानी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र चौहान (48) की मंगलवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इससे चुनावी समीकरण बदल गए। हथियानी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें निवर्तमान प्रधान संजीव यादव, राजेश यादव व राजेंद्र चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन
राजेंद्र की तीन दिनों पूर्व तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब हथियानी में प्रधानी के चुनाव का समीकरण बदल गया है। हालांकि अफसरों को उनके निधन की जानकारी नहीं है। इस संबंध में कार्मिक अधिकारी व सीडीओ अजितेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि हथियानी ग्राम पंचायत के उम्मीदवार की मौत की सूचना नहीं है। यदि उम्मीदवार के प्रस्तावक या परिवार वाले सूचना देंगे तो राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजेंद्र अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है। ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र की मौत से हथियानी ग्राम प्रधानी के चुनाव का पूरा समीकरण एकाएक बदल गया है। इससे जहां पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं उनके प्रतिद्वंदी भी राजेंद्र चैहान की मौत से आहत नजर आ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि ग्राम पंचायत चुनावी मैदान में राजेंद्र अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे रहे थे, उनके निधन से समर्थकों में निराशा है। हालांकि अभी तक पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी संभालने वाले अफसरों को किसी तरह की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है। इस सम्बन्ध में कार्मिक अधिकारी व सीडीओ अजितेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि हथियानी ग्राम पंचायत के उम्मीदवार की मौत की सूचना नहीं है। यदि उम्मीदवार के प्रस्तावक या पारिवारिकजन द्वारा सूचना दी जाती है तो राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के आलोक में जो कार्यवाही होगी उसे अमल में लाया जाएगा।