फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli: bike seize of young man going to take blood for wife, CO assured to investigate

चंदौली : पत्नी के लिए खून लेने जा रहे युवक की बाइक को पुलिस ने किया सीज, सीओ ने दिया जांच का आश्वासन 

Mon, 20 Apr 2020 10:04 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: bike seize of young man going to take blood for wife, CO assured to investigate
खून नहीं मिलने के कारण अस्पताल में मायूस बैठा अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला।

चंदौली स्थित एक अस्पताल में भर्ती पत्नी के लिए खून लेने सोमवार को वाराणसी जा रहे युवक की बाइक पुलिस ने सीज कर दी। कागजात दिखाने पर भी पुलिस वाले नहीं माने। यह घटना पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र की है। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव निवासी अभिषेक, पत्नी अंजना का उपचार चंदौली स्थित एक निजी चिकित्सालय में करा रहे हैं।

विज्ञापन


बताया कि सोमवार को चिकित्सक ने खून की आवश्यकता बताई और इसके लिए उसे कागजात भी दिए। वह खून लेने बाइक से वाराणसी जा रहे थे। अभिषेक के अनुसार, पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप पुलिसकर्मियों ने उसकी बाइक रोक ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह बीमार पत्नी के लिए खून लेने वाराणसी जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के कागजात भी दिखाए, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन


अभिषेक पीडीडीयू नगर कोतवाली भी गए लेकिन वहां किसी ने उनकी एक न सुनी। बाद में वह पैदल ही चंदौली अस्पताल चले आए। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी में लोगों को छूट दी गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed