फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Champat Rai arrives in Kashi Offers prayers temples remarks Anand-Kanan amidst chanting Vedic mantras

काशी पहुंचे चंपत राय: मंदिरों में किया दर्शन-पूजन, बोले- सुख प्रदान करता है आनंद-कानन, वैदिक मंत्रोच्चार किया

Sat, 12 Sep 2026 06:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 12 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

एसआईटी से क्लीन चिट मिलने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय काशी पहुंचे। उन्होंने मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कोलाहल नरसिंह भगवान, राम प्रतिमा, त्रिकोटेश्वर महादेव और संत ज्ञानेश्वर की पूजा की। उन्होंने काशी को ज्ञान, प्रकाश और आध्यात्मिक आनंद की नगरी बताया।

विज्ञापन
Champat Rai arrives in Kashi Offers prayers temples remarks Anand-Kanan amidst chanting Vedic mantras
चंपत राय ने मंदिरों में किया दर्शन-पूजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

एसआईटी से क्लीन चिट मिलने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय अयोध्या से काशी पहुंचे। उन्होंने मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ नरसिंह मठ में पहुंचकर योगीराज स्वामी नरसिंह भारती की जीवित समाधि का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्री कोलाहल नरसिंह भगवान, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में पूजित भगवान राम की प्रतिमा, श्री त्रिकोटेश्वर महादेव और संत ज्ञानेश्वर जी की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन




काशी प्रवास के दौरान चंपत राय ने शहर की गलियों में भ्रमण भी किया। उन्होंने कहा कि काशी आध्यात्मिक नगरी है, जो सदैव ज्ञान और प्रकाश देती आई है। ऐसी पवित्र नगरी में आना सुखद और आनंद की अनुभूति कराता है। यहां वेद मंत्रों की ध्वनि और सिद्ध संतों के दर्शन सौभाग्य की बात है। उन्होंने काशी को परम सुख प्रदान करने वाली आध्यात्मिक नगरी बताया।

विज्ञापन

चंपत राय के काशी पहुंचने पर सिद्धपीठ नरसिंह मठ में श्रद्धालुओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वेद नगरी काशी से जुड़े विजय चौधरी, विकास मेहरा, सुरेश जायसवाल, परशुराम उपाध्याय, समर्थ केसरी, राष्ट्रवादी सौरभ, राम कृष्णा गुप्ता, एडवोकेट अनुपम खन्ना और संकल्प जी संगठन मंत्री काशी दक्षिण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

सिद्धपीठ पर चंपत राय का स्वागत ज्योतिषाचार्य बिट्टू झा, नितिन शुक्ला, अभिनव दुबे, अनंत जोशी, सुजीत चौधरी, आशीष कोइराला और अनूप महाराज समेत अन्य लोगों ने किया। दर्शन-पूजन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार का आयोजन हुआ। काशी प्रवास के दौरान उन्होंने यहां की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए संतों और मंदिरों के दर्शन को विशेष अनुभव बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed