फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chairman of Madrasa Board said yogi Government intention is clear for survey of madrasa Owaisi brothers

Varanasi : मदरसा बोर्ड के चेयरमैन बोले- सर्वे को लेकर ओवैसी बंधु कर रहे सियासत, सरकार की नीयत साफ

Sat, 17 Sep 2022 12:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

मदरसों के सर्वे की प्रक्रिया एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों को सहयोग करना चाहिए। ये बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहीं। 

विज्ञापन
Chairman of Madrasa Board said yogi Government intention is clear for survey of madrasa Owaisi brothers
मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदरसों के सर्वे की प्रक्रिया एक सामान्य प्रक्रिया है। इसमें मुस्लिम समाज के लोगों को सहयोग करना चाहिए। ये बातें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मदरसों के सर्वे को लेकर ओवैसी बंधुओं द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के ओवैसी बंधु बड़े और खानदानी लोग है। उनके बच्चे विदेशों में जाकर शिक्षा ग्रहण करते हैं।

विज्ञापन


मुस्लिम समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे बेहतर शिक्षा ग्रहण न कर सकें, इसके लिए ऐसे लोग सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग से ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। डॉ. इफ्तिखार ने आगे कहा कि प्रदेश के सभी मदरसे बेहतरीन तरीके से बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


चंदे व जकात के पैसे से चलने वाले ये मदरसे समाज के गरीब, कमजोर, लाचार व यतीम बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। यूपी में मदरसों के सर्वे के पीछे शासन की मंशा ये है कि जो बच्चे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में पढ़ रहे हैं, उनकी शिक्षा की गुणवत्ता क्या है। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को कैसी सुविधाएं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे आने वाले समय में इन बच्चों सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में मदरसों को मान्यता नहीं दी गई। इस सर्वे के माध्यम मदरसों के मान्यता की प्रक्रिया को पूरा करने में भी मदद होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed