{"_id":"5ddcf6e18ebc3e54c36d1f09","slug":"chairman-imposed-a-fine-of-ten-thousand-on-food-plaza-of-cantt-station-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने ठोका कैंट स्टेशन के फूड प्लाजा पर दस हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने ठोका कैंट स्टेशन के फूड प्लाजा पर दस हजार का जुर्माना
Tue, 26 Nov 2019 03:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 26 Nov 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
varanasi cantt station
- फोटो : अमर उजाला
यात्री सुविधा समिति के चेयरमैन राकेश चंद्र रतन ने सोमवार को उत्तर रेलवे के वारणसी कैंट व काशी स्टेशन का निरीक्षण किया। अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे चेयरमैन ने कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संचालित फूड प्लाज पर व्याप्त गंदगी देखते हुए दस हजार का जुर्माना ठोंका।
रिफ्रेश फूड संचालक को चेतावनी दिया कि यदि साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो फिर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस दौरान कैंट रेलवे स्टेशन की अन्य व्यवस्थाओं से प्रभावित चेयरमैन ने स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन को दस हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। काशी स्टेशन पहुंचे चेयरमैन राकेश चंद्र रतन ने यात्री हाल और स्टेशन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था से नाखुश हुए। उन्होंने सीनियर डीएमई सहित अन्य अधिकारियों को व्यवस्था और बेहतर बनाने का सख्त निर्देश दिया।
प्रथम तल पर वेटिंग हाल में आरओ की व्यवस्था करने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर प्लेटफार्म पर पानी लगने को लेकर उन्होंने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कहा कि कैंट स्टेशन पर 15 दिन के भीतर प्लेटफार्म पर चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। कुछ कमियां मिली हैं, इसे सात दिन में दूर करने के लिए निर्देशित किया गया है।