फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chains snatch in Varanasi  and sell them in Chandauli, police arrested three people

बनारस में छीनते थे चेन और बेचने के लिए जाते थे चंदौली, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Thu, 01 Apr 2021 12:57 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 01 Apr 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chains snatch in Varanasi  and sell them in Chandauli, police arrested three people
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी शहर में चेन छीन कर चंदौली जिले के सराफ को बेचने वाले गिरोह से जुड़े तीन लोगों को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर की रविनगर कॉलोनी निवासी सराफ अमित वर्मा और पीडीडीयू नगर के मोहम्मद इस्लाम और छित्तमपुर के बाबा सिंह पटेल के तौर पर हुई है। तीनों के पास से सोने की तीन चेन, तीन जोड़ी झाला, एक जोड़ी टप्स और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक लंका महेश पांडेय ने बुधवार को बताया कि चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह और थाने की क्राइम टीम के राजकुमार पांडेय व शशि प्रताप सिंह गश्त पर निकले थे। सूचना मिली थी कि करौंदी चौराहे पर मौजूद बाइक सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। सूचना के आधार पर अर्जुन, राजकुमार और शशि की टीम ने घेरेबंदी कर दो लोगों को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन

लंका थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई तो उनकी शिनाख्त बाबा और इस्लाम के तौर पर हुई। दोनों ने बताया कि वह शहर में बाइक से घूमते रहते हैं। सुनसान स्थान पर महिलाओं को अकेले देख उन्हें आतंकित कर उनके जेवर छीन लेते हैं। लूटे गए जेवर को वह सराफ अमित वर्मा को बेच देते हैं। अमित उन्हें लूटे गए जेवर की कीमत का अधिकतम 60 प्रतिशत देता है। अमित से मिले पैसे को दोनों आपस में आधा-आधा बांट लेते हैं। गिरफ्त में आए इस्लाम के खिलाफ चंदौली में छह और लंका थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed