{"_id":"aaaa6dbc4471a3a07b0bb50cb5fba4de","slug":"chain-snaching-in-lanka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिस्टल सटाकर दिन-दहाड़े महिला की चेन लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल सटाकर दिन-दहाड़े महिला की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Thu, 19 Feb 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध पर लगाम कसने में लंका पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अशोकपुरम डाफी में बाइक सवार दो बदमाश किराने की दूकान पर बैठी महिला को पिस्टल दिखाकर उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई भी की। महिला ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बावजूद पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर महिला ने लिखित तहरीर दी है।
डाफी अशोकपुरम में सत्यनारायण जायसवाल की किराने की दूकान है। दोपहर में वह सामान लेने बाजार गए थे। उनकी पत्नी सरोज देवी दूकान के बाहर बैठी थीं। इस दौरान दो युवक बाइक से दूकान पर पहुंचे। युवकों को ग्राहक समझकर महिला दूकान की तरफ बढ़ीं, तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली।
विरोध करने पर युवक ने महिला को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। और उसको धकेल कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि चेन की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। एसओ लंका रमेश यादव ने कहा है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। लंका क्षेत्र में ही एक सप्ताह पहले प्रापर्टी डीलर राजेश सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।