फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chain of inspector wife was looted in varanasi police recovered the pistol cash arms after encounter

UP Crime: दरोगा की पत्नी की चेन लुटी तो 19 माह के बाद चली पुलिस की पिस्तौल, नकदी, असलहा और चेन के टुकड़े बरामद

Tue, 02 Jul 2024 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 06:22 PM IST
सार

UP Crime: शिवपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर दो बार चेन स्नेचिंग की घटनाओं से गांव वालों में दहशत व्याप्त हो गया था। उधर, दबाव को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो और उनकी निशानदेही पर घर से पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
chain of inspector wife was looted in varanasi police recovered the pistol cash arms after encounter
पुलिस की गिरफ्त में किशन सरोज, विकास कुमार, शिवम वर्मा और विक्की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शांति नगर कॉलोनी, तरना बाजार में दरोगा अरविंद कुमार सिंह की पत्नी विमला देवी की चेन बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार की सुबह छीन ली थी। इस पर हरकत में आई कमिश्नरेट की पुलिस ने एक साल सात माह 10 दिन अपने सरकारी असलहे से गोली चलाई और मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। गिरफ्त में आए बदमाश के बाद उसके तीन साथी भी गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन


गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान फूलपुर थाना के दबिठुआ के किशन सरोज, मलहथ के विकास कुमार, सनातन नगर कॉलोनी फुलवरिया के शिवम वर्मा और जौनपुर के जलालपुर थाना के करदहां के विक्की उर्फ चंदन जैसवार के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, 24850 रुपये, सोने की चेन के छह टुकड़े, एक मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन


डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष राजकुमार रिंग रोड पर आजमगढ़ अंडरपास के समीप सोमवार की भोर चेकिंग कर रहे थे। 

उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि शिवपुर थाने के एसएसआई शेषनाथ गौड़ और एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र अपनी-अपनी टीम के साथ चांदमारी से रिंग रोड की ओर जा रहे बाइक सवार दो बदमाशों का पीछा कर रहे हैं। इस पर लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष भी पुलिस की दोनों टीम के साथ हो लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पीछा करते देख बदमाश ऐढ़े गांव की ओर भागे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने एक अर्धनिर्मित बाउंड्री वॉल के पीछे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किशन सरोज के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और विक्की भागा तो उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर विकास और शिवम को उनके घर से पकड़ा गया।

तीनों बदमाश शिवम को बेचते थे लूट के गहने
पूछताछ में किशन ने बताया कि विक्की और विकास के साथ उसने गत 25 और 30 जून को शिवपुर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की चेन लूटी थी। वारदात में प्रयुक्त बाइक विक्की की थी। लूटी गई चेन को आभूषण विक्रेता शिवम वर्मा को बेचा गया था। 

शिवम ने बताया कि उसने तीनों बदमाशों को पहली चेन का 46 हजार और दूसरी चेन का 27 हजार रुपये दिया था। शिवम के पास से ही सोने की चेन के छह टुकड़े बरामद हुए।

पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम
कमिश्नरेट की पुलिस ने इससे पहले 21 नवंबर 2022 की सुबह बिहार निवासी कुख्यात बदमाश मनीष और रजनीश सिंह को वाजिदपुर रिंग रोड के समीप मुठभेड़ में मार गिराया था।

सोमवार की भोर ऐढ़े में एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी. के नेतृत्व में मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार करने वाले लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष राजकुमार, एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्र और शिवपुर थाने के एसएसआई शेषनाथ गौड़ व पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed