फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CEO Satyam Mishra stated an inquiry conducted and action taken regarding error at Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर: धाम में किसी से गलती हुई तो जांच के बाद कराई जाएगी कार्रवाई, सीईओ ने कही ये बात

Wed, 23 Sep 2026 02:54 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 23 Sep 2026 02:54 PM IST
सार

विश्वनाथ धाम के नए सीईओ सत्यम मिश्रा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जाकर एसओपी और मंदिर की गरिमा को सुनिश्चित किया जाएगा। दर्शनार्थियों के सुलभ दर्शन की व्यवस्था होगी। 

विज्ञापन
CEO Satyam Mishra stated an inquiry conducted and action taken regarding error at  Kashi Vishwanath Temple
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सीईओ सत्यम मिश्रा - फोटो : एआई

विस्तार

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के सीईओ का कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को सत्यम मिश्रा ने कॉरिडोर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर जो भी दर्शनार्थी आते हैं उन सभी का स्वागत और सम्मान है।

विज्ञापन


इस बीच किसी से कोई त्रुटि होती है तो सबसे पहले उसकी जांच कराई जाएगी। उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई होगी। सत्यम मिश्रा ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जाकर एसओपी और मंदिर की गरिमा को सुनिश्चित किया जाएगा। दर्शनार्थियों के सुलभ दर्शन की व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। मंदिर क्षेत्र में व्यवस्थाओं को इस तरह संचालित किया जाएगा कि दर्शनार्थियों को परेशानी न हो और उन्हें बेहतर धार्मिक अनुभव मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सत्यम मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण, उप जिलाधिकारी पवन प्रकाश पाठक सहित मंदिर न्यास व परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। निर्धारित प्रवेश और निकास मार्गों, जिग-जैग दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन और सुरक्षा का जायजा लिया। 


श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध नई और वर्तमान व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। व्यवस्थाओं को श्रद्धालु-केंद्रित बनाए रखने के साथ ही सुविधाजनक दर्शन कराने की बात कही। कहा कि श्रद्धालुओं की जरूरतों को ध्यान में रख धाम की व्यवस्थाओं का निरंतर निरीक्षण और सुधार किए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed