फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central information commissioner said that RTI is very useful to common man

केंद्रीय सूचना आयुक्त बोले, आरटीआई आम आदमी के लिए बड़ा अस्त्र

Sat, 07 Apr 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 07 Apr 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Central information commissioner said that RTI is very useful to common man
केंद्रीय सूचना आयुक्त प्रो. एम. श्रीधर आचार्युलू - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सूचना आयुक्त प्रो. एम. श्रीधर आचार्युलू ने शुक्रवार को बलिया में कहा कि सूचना के अधिकार का इस्तेमाल लोगों की जरूरत बनती जा रही है। इसका जितना इस्तेमाल होगा, उतनी ही पारदर्शिता आएगी। सूचना का अधिकार आम आदमी के लिए बड़ा अस्त्र है। आने वाले दिनों में इसकी ताकत और बढ़ेगी।
विज्ञापन


एक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आए  केंद्रीय सूचना आयुक्त ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि आरटीआई इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है। निर्धारित अवधि के भीतर सूचना देना विभागों की जिम्मेदारी होती है। इसका पालन नहीं करने वालों को दंडित किए जाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया का महत्व बढ़ गया है। समाज में मीडिया के प्रभाव के चलते सोशल मीडिया भी खबरों को लोगों तक पहुंचाने में पीछे नहीं है। ऐसे में मीडिया की विश्वसनीयता भी खतरे में पड़ने लगी है। हम जब तक एकता नहीं दिखाएंगे, तब तक मीडिया पर हमलों को रोका जाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया पर हमलों के लिए हमारे बीच के भी कुछ लोग जिम्मेदार हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान में भले ही सोशल मीडिया का अहम योगदान है। लेकिन इस तरह की खबरों पर कोई मंथन नहीं होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed